⭕ पढ़िए छत्तीसगढ़ की महिला का यह अजीब शौक, कहा – नहीं खाती तो मन मिचलाता है, दांत कनकनाने लगते हैं, पेट और दांत दर्द कभी नहीं हुआ
सीजी भास्कर, 22 जनवरी। पान, सुपारी, गुटखा, बीड़ी सिगरेट सहित शराब…. इनका सेवन करते महिलाएं एक जमाने में कम ही दिखाई देती थीं मगर अब की बात और है….! फिर भी नशा तो नशा है, महिला हो या पुरुष, लत तो हर किसी भी चीज की समाज में गलत ही मानी जाती है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे अजीबों गरीब आदत की, लत की जिसे देख जहां कईयों ने नाक मुंह भौं सिकोड़ लिए वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिनके आवाक से मुंह और आंखें खुली की खुली रह गईं।
हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की एक महिला के अजीबोगरीब शौक की, जो कि मकान से ईंट पत्थर निकाल कर खाने लगती है। महिला की इस हरकत से उसका आस पड़ोस और घर वाले भी परेशान हैं मगर करें भी तो क्या….! वो जानते हैं कि गिरजा का बिना ईंट पत्थर के गुजारा संभव नहीं।

अमूमन स्पेशल खाने का नाम सुनते ही लोगों के मन में अलग अलग प्रकार के पकवान आने लगते है, हर किसी को अलग अलग डिश खाने का शौक रहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला के खोखरा गांव की रहने वाली एक महिला को पत्थर और ईंट खाने का शौक है। वह प्रतिदिन ईंट या पत्थर ककड़ी खीरा जैसे चबा खाती है। उसके इस आदत को 25 से 30 साल हो चुका है। गिरजा का पूरा नाम है गिरजा बाई बरेठ। उसने बताया कि वह रोजाना पत्थर ईंट खाती है क्योंकि उसे यह खाने में अच्छा लगता है। इसके बिना रहना मुश्किल हो गया है।

गिरजा बाई ने बताया कि 30 साल पहले वह चूने से जब अपने घर की पुताई कर रही थी तो उसकी खुश्बू अच्छी लगने लगी उसने भिंगे चूने की डली मुंह में डाली। फिर सूखा चूना खाया। उसके बाद 2-3 साल तक ढूंढ कर चूना पत्थर खाने लगी। जब वो तालाब नहाने जाती तो वहां कुरकुरिया पत्थर मिला, उसे खाने लगी क्योंकि यह पत्थर दांत से आसानी से टूट जाता है और फिर ईंट भी खाने लगी। अब ईट और पत्थर खाने की आदत इतनी हो गई है कि जिस दिन नहीं खाती है उसे दिन जी मचलता है, दांत किनकिनाने लगता है। पहले उसके बेटे बहू उसे ईंट पत्थर खाने से मना करते थे लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोलता है, सब जानते हैं कि गिरजा का गुजारा बिना ईंट पत्थर संभव नहीं। गिरजा का पोता करन कहता है कि उसकी दादी पत्थर ईंट खाती है, पत्थर को थोड़ा कम करवाए हैं लेकिन वर्तमान में वह ईंट इतना ज्यादा खाती है कि दिन भर में आधा से ज्यादा खा जाती है। जैसे लड़के लोग गुटखा खाते हैं वैसे वह ईंट को खाते रहती है। महिला के घर वालों ने बताया कि उसे आज तक डाइजेशन की कभी समस्या नहीं हुई और न हीं दांत दर्द हुआ।