CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cleanliness Ranking Improvement : पुरस्कृत शहर बनेंगे मेंटर, दूसरे शहरों की रैंकिंग में होगा चमत्कार

Cleanliness Ranking Improvement : पुरस्कृत शहर बनेंगे मेंटर, दूसरे शहरों की रैंकिंग में होगा चमत्कार

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Cleanliness Ranking Improvement
Cleanliness Ranking Improvement

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत निकाय अब केवल उदाहरण नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत बनकर अन्य निकायों को मार्गदर्शन देने की भूमिका निभाएंगे। साथ ही ये न केवल तकनीकी सहायता देंगे, बल्कि जनभागीदारी, योजना निर्माण और क्रियान्वयन में भी सहयोग करेंगे। प्रदेश के 14 नगरीय निकायों के बीच शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एमओयू (Cleanliness Ranking Improvement) हुआ है।

रायपुर मेंटर के रूप में अपने मेंटी शहर बिरगांव नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसी तरह बिलासपुर नगर निगम रतनपुर, अंबिकापुर नगर निगम बैकुंठपुर, कुम्हारी नगर पालिका अहिवारा, बिल्हा नगर पंचायत कोटा, पाटन नगर पंचायत गुरुर और विश्रामपुर नगर पंचायत जरही को स्वच्छता के कार्यों (Cleanliness Ranking Improvement) में सहयोग प्रदान करेगा।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की नई पहल ‘स्वच्छ जोड़ी शहर’ के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत प्रदेश के सभी सात शहर एक-एक और शहर की रैंकिंग सुधारने (Cleanliness Ranking Improvement) में मदद करेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से विगत दिनों ‘स्वच्छ शहर जोड़ी संवाद’ का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के सभी 192 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़े थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 115 नगरीय निकायों ने रैंकिंग सुधारी है। 20 हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे साफ-सुथरे शहरों में प्रदेश के 58 शहर शामिल हैं। (Cleanliness Ranking Improvement)

वाट्सएप चैटबॉट से कर सकते हैं शिकायत

नगरीय प्रशासन विभाग के वाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से लोग 851-900-9090 नंबर पर अब सीधे स्वच्छता संबंधी शिकायतें व समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने, लोगों को जागरूक करने और साफ-सफाई के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए स्वच्छता लीग टूलकिट का हिंदी संस्करण भी तैयार किया गया है।

विभाग की ओर से आरडीएफ (रिफ्युज्ड डिराइव्ड फ्यूल) ट्रैकिंग पोर्टल (Cleanliness Ranking Improvement) लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से निकाय स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुदृढ़ की जाएगी। यह पोर्टल राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत संचालित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्रों से उत्पन्न होने वाले आरडीएफ की आवाजाही के डिजिटल निरीक्षण, निगरानी और विश्लेषण के लिए तैयार किया गया है।

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद
BJP Core Committee Reshuffle : भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोर कमेटी का होगा पुनर्गठन
तेंदूपत्ता घोटाला: DFO समेत 14 पर 3.92 करोड़ के गबन का आरोप….
CG High Court Panel Lawyer Appointment: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए नए पैनल लॉयर नियुक्त
palm oil farming India : कम मेहनत, कम लागत, बंपर मुनाफा: पाम ऑयल खेती से बदलें किस्मत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

Chitrakoot National Conference
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

Bhilai social worker Engineer Rajlakshmi Singh received the…

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह

"रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का वनडे सफर? आखिरी मैच की अटकलों से क्रिकेट जगत में हलचल

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा…

‘रो-को’ ने रचा इतिहास: इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 रन की साझेदारी पूरी करने वाली भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बने रोहित-विराट

कार्डिफ। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?