CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन में सीएम ने सिंहस्थ तैयारियों की समीक्षा की: डॉ. मोहन यादव बोले– कुंभ सिर्फ MP नहीं, विश्व की भी शान

उज्जैन में सीएम ने सिंहस्थ तैयारियों की समीक्षा की: डॉ. मोहन यादव बोले– कुंभ सिर्फ MP नहीं, विश्व की भी शान

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मई |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विक्रमादित्य संकुल भवन में उज्जैन-इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है। ओंकारेश्वर, महेश्वर, पशुपतिनाथ, नलखेड़ा, भोपाल से लेकर पूरे मालवा क्षेत्र तक के कार्यों को सिंहस्थ कार्य-क्षेत्र मानते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सिंहस्थ केवल मध्यप्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शान है। इसके लिए बनाई गई सभी योजनाओं की समीक्षा की गई है। हमारा उद्देश्य है कि सिंहस्थ के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और इस आयोजन का लाभ लंबे समय तक आमजन तक पहुंचे।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। इनमें से कुछ राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं और कुछ योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सभी योजनाओं पर तेज़ गति से कार्य कर रही है।

सिंहस्थ से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, कमिश्नर संजय जैन, उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

मंडल पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों के परिचय और स्वागत समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन आस्था गार्डन में सुबह होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार, हाल ही में पार्टी के 12 मंडलों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का औपचारिक स्वागत इस अवसर पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे।

इससे पहले, रविवार देर रात उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षीरसागर स्टेडियम में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने खेल बजट को दोगुना कर दिया है और ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो पहले 50 लाख रुपए थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच
भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’
UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर ओपी राजभर ने ली चुटकी, कहा- जब बीजेपी में थे तब…
अमरजीत बोले- नक्सल ऑपरेशन में सरकार के समर्थन में, पूर्व मंत्री ने कहा- कोई भी बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए, राजनीति नहीं होनी चाहिए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

Balodabazar Road Accident
Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 3 भाइयों की मौत

Balodabazar Road Accident : बताया जा रहा है…

Team India 2000 T20I Sixes : टी20 इंटरनेशनल में भारत ने रचा इतिहास, 2,000 छक्के पूरे; संजू सैमसन ने भी बनाया रिकार्ड
Team India 2000 T20I Sixes : टी20 इंटरनेशनल में भारत ने रचा इतिहास, 2,000 छक्के पूरे; संजू सैमसन ने भी बनाया रिकार्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले (Team India…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?