CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM vs Home Minister Row : सीएम बोले ऑपरेशन चला, गृहमंत्री ने किया खंडन: भूपेश बघेल बोले– सरकार में भरोसे का संकट, कोई एक हटे

CM vs Home Minister Row : सीएम बोले ऑपरेशन चला, गृहमंत्री ने किया खंडन: भूपेश बघेल बोले– सरकार में भरोसे का संकट, कोई एक हटे

By Newsdesk Admin 09/05/2025
Share
CM vs Home Minister Row
CM vs Home Minister Row

सीजी भास्कर, 09 मई : छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री (CM vs Home Minister Row) के विरोधाभासी बयानों ने सरकार की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया कि तेलंगाना बॉर्डर के पास करेगुट्टा क्षेत्र में ‘संकल्प’ नाम का ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 22 से अधिक नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसे उन्होंने सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया।

हालांकि, गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (CM vs Home Minister Row) ने इस बयान को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘संकल्प’ नाम का कोई ऑपरेशन नहीं चलाया गया है और न ही 22 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि हुई है। इस विरोधाभास ने सरकार के भीतर समन्वय की कमी और भरोसे की दरार को उजागर कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM vs Home Minister Row) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बयान एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। अगर कैबिनेट में विश्वास नहीं है तो या तो मुख्यमंत्री को हटना चाहिए या फिर डिप्टी सीएम को बर्खास्त किया जाना चाहिए।”

भूपेश बघेल ने कहा कि यूनिफाइड कमांड का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है, ऐसे में उनके बयान के विपरीत गृहमंत्री का बयान गंभीर असहमति को दर्शाता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी उछालते हुए दोनों नेताओं के बयान वाला वीडियो साझा किया और सरकार में शक्ति संघर्ष का आरोप लगाया।

कांग्रेस की पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा गया, “जिस तरह सरकार में खींचतान चल रही है, लगता है किसी दिन ये नेता सड़क पर लड़ते दिखेंगे।” अब जनता और राजनीतिक गलियारे में ये सवाल गूंज रहा है कि सच कौन बोल रहा है? जंगलों से लाई गई लाशें किसकी हैं? क्या मुठभेड़ में कोई आम नागरिक या जवान हताहत हुआ है? स्थिति स्पष्ट करने की मांग अब तेज हो गई है।

You Might Also Like

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Brijmohan Agrawal Budget Speech : खर्च नहीं भविष्य की नींव है यह बजट, राहुल गांधी समझ ही नहीं पाए – बृजमोहन अग्रवाल का तीखा प्रहार

Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को

Newsdesk Admin 09/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mainpat Tourism Chhattisgarh : मैनपाट महोत्सव 2026 – प्रकृति, संस्कृति और विकास का भव्य संगम, लोक-कलाओं से सजा मंच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। सरगुजा जिले के पर्यटन…

Bastar Tourism Development : बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदला पर्यटन परिदृश्य

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य, झरनों की…

Kanker Naxal Operation : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से हथियार और IED बरामद, टली बड़ी साजिश

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले में नक्सल उन्मूलन…

Nilkantheshwar Mahadev Temple : नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिरीमकेला में सामुदायिक भवन की घोषणा

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Anganwadi recruitment 2026 : आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा बदलाव: अब ई-भर्ती पोर्टल से होंगी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। महिला एवं बाल विकास…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
Brijmohan Agrawal Budget Speech
छत्तीसगढ़राजनीति

Brijmohan Agrawal Budget Speech : खर्च नहीं भविष्य की नींव है यह बजट, राहुल गांधी समझ ही नहीं पाए – बृजमोहन अग्रवाल का तीखा प्रहार

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?