CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DU में छात्रों की हर मदद के लिए प्रतिबद्ध… ASAP ने कैंपस में लगाया एडमिशन हेल्प डेस्क

DU में छात्रों की हर मदद के लिए प्रतिबद्ध… ASAP ने कैंपस में लगाया एडमिशन हेल्प डेस्क

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की मदद के लिए एसैप ने ज़ोन वार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इन नंबरों पर कॉल कर छात्र अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. ASAP की ओर से दीपक बंसल और ईशाना गुप्ता ने कहा कि हमारे मेंबर्स 24 घंटे दिल्ली विवि में छात्रों की मदद के लिए काम कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसैप ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर छात्रों की मदद करने का मिशन शुरू किया है. एसैप ने डीयू की ऑर्ट्स फैकल्टी के बाहर एक एडमिशन हेल्प डेस्क लगाया है. एसैप की ओर से बताया गया है कि इस हेल्प डेस्क पर छात्रों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा. दूसरे राज्यों से आकर डीयू के कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की भी हर आशंकाओं-सवालों के जवाब दिए जाएंगे. गुरुवार को आप मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर एसैप के सदस्य ईशना गुप्ता और दीपक बंसल ने यह जानकारी दी.

ईशना गुप्ता ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एसैप को लॉन्च कर देश के छात्रों को एक नया विजन दिया है. एसैप के कर्मठ सदस्य 24 घंटे छात्रों के साथ खड़े हैं. छात्रों का एक-एक दिन कीमती होता है. इसी के मद्देनजर एसैप ने अब तक कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया है. जब भी छात्रों की कोई मुश्किल घड़ी आई, एसैप की इकाइयों ने अन्य कॉलेजों के प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और जीत हासिल की. यदि छात्रों के साथ अन्याय कोई मुद्दा एसैप के सामने आया, तो हमने उसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया.

मुश्किल घड़ी में एसैप है छात्रों के साथ

ईशना गुप्ता ने कहा कि जब एक छात्र 12वीं पास करता है, तो उसके बड़े सपने होते हैं. वह चाहता है कि अच्छी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जाए. लेकिन कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और सही जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं. ऐसे छात्रों की मदद के लिए एसैप प्रतिबद्ध है और सभी छात्रों के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी मदद

उन्होंने कहा कि कई छात्र हेल्प डेस्क तक नहीं पहुंच सकते, क्योंकि वे दूर दराज के इलाकों से यात्रा नहीं कर सकते. ऐसे छात्रों के लिए संगठन ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया पेज के जरिए जोन-वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए छात्र यूजी और पीजी एडमिशंस के लिए तत्काल सहायता ले सकते हैं, अपने डाउट और क्वेरीज पूछ सकते हैं.

एसैप सदस्य दीपक बंसल ने कहा कि एसैप 24 घंटे दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए काम कर रही है. संगठन के वॉलंटियर्स सक्रिय हैं. देश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं, उसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई भी एक सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ मेस पर चर्चा

दीपक बंसल ने कहा कि डीयू प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. यहां देश और दुनिया भर से छात्र पढ़ने आते हैं. वहां मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी की व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ मेस की कमी है. दीपक बंसल ने कहा कि एसैप डीयू प्रशासन से मांग करती है कि सभी कॉलेजों में ठंडे पानी के कूलर लगाए जाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारा जाए, फायर सेफ्टी और फायर एग्जिट गेट सुनिश्चित किए जाएं.

सोने में मामूली तेजी: ₹59 चढ़कर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी ₹612 लुढ़की
Sona- Chandi Ka Bhav : सोने की कीमत में तेजी बरकरार, चांदी भी खूब चमकी
वाइफ की सक्सेज से पतियों को होती है प्रॉब्लम? रकुल ने प्रियंका-निक का नाम लेकर दिया ऐसा जवाब
Chain Snatching Case  : 20 ग्राम की चेन कोर्ट पहुंची सिर्फ 15 ग्राम की, पुलिसिया जांच पर उठे सवाल
Supplementary Grants : 1.32 लाख करोड़ की पूरक अनुदान मांगें पेश, खजाने पर पड़ेगा 41.5 हजार करोड़ का बोझ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?