CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबेडकर अस्पताल में जटिल एंजियोप्लास्टी सफल, लाइव ऑपरेशन देशभर के कार्डियोलॉजिस्ट ने देखा…

अंबेडकर अस्पताल में जटिल एंजियोप्लास्टी सफल, लाइव ऑपरेशन देशभर के कार्डियोलॉजिस्ट ने देखा…

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

प्राइवेट अस्पताल में बुजुर्ग की फेल हो चुकी एंजिओप्लास्टी अंबेडकर अस्पताल के एसीआई में लेजर कट तकनीक से सफल हुई है। अस्पताल में 73 साल के एक मरीज का यह ऑपरेशन लाइव जबलपुर समेत देश के अन्य कार्डियोलॉजिस्ट ने भी देखा।

वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस लाइव कार्यशाला के जरिए एक बार फिर से प्रदेश को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है। इस बुजुर्ग का ऑपरेशन मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत हुआ है। इस ऑपरेशन में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. प्रतीक गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ नीलिमा, वंदना, निर्मला, पूर्णिमा, टेक्नीशियन जितेंद्र, बद्री, प्रेम तथा मेडिकल सोशल वर्कर खोगेंद्र साहू शामिल रहे। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि, 73 साल का इस बुजुर्ग के राइट कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज था।

तकलीफ के बाद मरीज एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। वहां के डॉक्टरों ने उसकी एंजियोप्लास्टी का प्लान किया। लेकिन वह फेल हो गया। उस मरीज के आर्टरी में कैल्शियम की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि एंजियोप्लास्टी करने वाला वायर क्रॉस नहीं हो सकता था।

उसकी राइट कोरोनरी आर्टरी अपने मूल जगह को छोड़कर ऊपर हो गई थी। इन कारणों से मरीज के आपरेशन में रिस्क भी काफी था। एसीआई आने के बाद मरीज की पूरी जांच की गई। उसका एक्साइमर लेजर कोरोनरी एंजियोप्लास्टी कट का प्लान किया गया।

इसके लिए पहले मरीज के दाहिने हाथ की धमनी के रास्ते दिल की नस तक कैथेटर भेजा गया। भारी और ठोस तारों से नस की रुकावट को पार किया गया। इसके बाद एक्साइमर लेजर से जमे हुए कैल्शियम को तोड़ा गया। वहां से बैलून के गुजरने का रास्ता बनाया गया। फिर कोरोनरी इंट्रा वैस्कुलर अल्ट्रा सोनोग्राफी से दिल के नस के अंदर की सोनोग्राफी कर बचे हुए कैल्शियम को खास कटिंग बैलून की सहायता से कैल्शियम को काटकर स्टंट जाने का रास्ता बनाया गया।

फिर दो स्टंट लगाकर एंजियोप्लास्टी पूरी की गई। इस पूरी प्रक्रिया को देशभर के कार्डियोलॉजिस्ट ने लाइव देखा। जबलपुर में कार्डिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय स्तर का कांफ्रेंस चल रहा है। उनकी आग्रह पर इस केस का लाइव प्रसारण किया गया।

क्या है एक्साइमर लेजर कोरोनरी एंजियोप्लास्टी

यह एक विशेष प्रकार की एंजियोप्लास्टी है। इसमें लेजर का उपयोग करके कोरोनरी धमनियों में जमी हुई रुकावटों को हटाया जाता है। उन केस में इस तकनीक का उपयोग होता है जहां पारंपरिक बैलून एंजियोप्लास्टी या स्टेंटिंग पर्याप्त नहीं होती।

‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ CM योगी के बयान पर भड़के मजीद मेमन, बोले- ‘उन्हें एक कान से…’
खबरदार….भीख मांगने वाले हाथ पहुंच गए गले तक, चार महिलाओं का गिरोह छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्त में, सवा लाख रूपये वाली सोने की चेन हुई जब्त
असीरगढ़ किले के पास सोने की खोज! ग्रामीणों ने कई एकड़ खेतों में कर डाली खुदाई..
हिंदी बनाम मराठी जैसी कोई बात नहीं… आदित्य ठाकरे ने बताया महाराष्ट्र में असली विवाद क्या है?
CBSE Evaluation System : CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिका में गलती पड़ी भारी, गलत सेक्शन में जवाब लिखा तो कटेंगे पूरे अंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?