CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कल होगी कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा:सचिन पायलट ने लिया तैयारियों का जयाजा,कहा- जोश में हैं कार्यकर्ता

कल होगी कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा:सचिन पायलट ने लिया तैयारियों का जयाजा,कहा- जोश में हैं कार्यकर्ता

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 जुलाई |

कांग्रेस की 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने वाली ‘किसान, जवान, संविधान’ जनसभा से पहले रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर सभा की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। सचिन पायलट ने मंच, पंडाल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “बारिश है, बादल हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

सचिन पायलट बोले: खड़गे और राहुल का संदेश लेकर लौटेंगे कार्यकर्ता

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सभा सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में एक कदम है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी का एक दिवसीय दौरा है, और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

सभा के बाद होगी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक

कांग्रेस की जनसभा के बाद के बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि जनसभा के बाद कांग्रेस पार्टी की बैठक होगी। दिशा निर्देश तय होंगे आगामी समय में कांग्रेस कैसे चलेगी। इस बैठक में आने वाले समय के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ रणनीति बनाएगी।

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पॉलीटिकल लीडरशिप को लेकर खींचतान है। बीजेपी ने जिन वादों के साथ सत्ता पाई थी। उस वादों पर वे खरी नहीं उतर पाए हैं

बीजेपी पर बोला हमला, कहा- जवाबदेही से भाग रही सरकार

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश उनके हाथ में है, तो जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। मगर सरकार की व्यवस्थाओं से लोगों का विश्वास उठ रहा है। प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं, राज्य में जनता परेशान है।”

सरकारी व्यवस्थाओं से जनता का भरोसा उठ रहा

7 जुलाई से शुरू हो रहे भाजपा के प्रशिक्षण के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा हम किसी पर भी कमेंट नहीं करेंगे बीजेपी को जो मर्जी करना है करें। लेकिन प्रदेश उनके हाथ में है तो जवाब देही उनकी बनती है। पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, जनता परेशान है सरकार की व्यवस्थाओं के ऊपर से लोगों का विश्वास उठ रहा है ।बीजेपी जवाब नहीं देती उनके प्रधानमंत्री विदेश घूमते हैं।

संघ का हस्ताक्षेप ही भाजपा के लिए नुकसानदायक

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा जो चुने हुए प्रतिनिधि मंत्री और सांसद हैं, उन्हें प्रशिक्षण की ज़रूरत पड़ रही है तो यह सोचने वाली बात है। इससे स्पष्ट है कि संघ का हस्तक्षेप भाजपा में बढ़ गया है, और यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

Rainwater Harvesting Rules : वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस
क्लीनिक में सो रहे युवक का मर्डर, बदमाशों ने किया हमला, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
Illegal Paddy Storage: घर से मिला 1200 बोरी अवैध धान, दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्त
Harish Duhan WCL Additional Charge: एसईसीएल प्रमुख को मिली वेस्टर्न कोलफील्ड्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी
HC’s comment on compassionate appointment : परिवार की जिम्मेदारी अहम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Makhana Farming
छत्तीसगढ़

Makhana Farming : मखाना खेती से बदलेगी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर

30/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सुसाइड केस में हाईकोर्ट का अहम फैसला: पति-ससुर बरी, गुस्से में कहे शब्द उकसावे के दायरे में नहीं

06/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Verdict in 14 kg marijuana case : तीन दोषियों को 5 साल की सजा, कोर्ट बोला—बढ़ रहा है नशा

06/05/2026
Stock Market Zooms
ट्रेंडिंग

Stock Market Zooms : शेयर बाजार में आज भी बम-बम, सेंसेक्स फिर 76000 के पार, रॉकेट बने ये स्टॉक

20/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?