CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Protest Against ED : कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

Congress Protest Against ED : कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share
Congress Protest Against ED
Congress Protest Against ED

सीजी भास्कर, 20 जुलाई| Congress Protest Against ED : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर की जा रही कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में अब कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाकर “राजनीतिक बदले” की भावना से कार्रवाई करवाने का आरोप लगाते हुए 22 जुलाई 2025 को राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी (छत्तीसगढ़ बंद) का आह्वान किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बीते कई महीनों से जिस तरह से ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों को दबाने के लिए किया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में, कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा गई है और इसी कारण ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत से ईडी की कार्रवाई केवल डराने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से हो रही है। “यह कार्रवाई न केवल द्वेषपूर्ण है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी-चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस (Congress Protest Against ED) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विभिन्न प्रमुख जिलों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंप दी है।

जारी आदेश में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर समेत कुल 13 जिलों में अनुभवी नेताओं को आंदोलन की रणनीति तय करने और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया (Congress Protest Against ED)है। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, धनेंद्र साहू, मोहन मरकाम, प्रेमसाय सिंह, अरुण वोरा, अल्ताफ श्रीवास्तव, मोहित करकटेवार, रामकुमार यादव जैसे नेता शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्त प्रभारी संबंधित जिले/शहर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Guest Teacher Salary Chhattisgarh : अतिथि शिक्षकों को साय सरकार की बड़ी सौगात
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल
Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय
Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन
Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?