CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud : शादी का कार्ड बनाकर साइबर ठगी, मोबाइल में एपीके इंस्टॉल होते ही खाली हो रहे खाते

Cyber Fraud : शादी का कार्ड बनाकर साइबर ठगी, मोबाइल में एपीके इंस्टॉल होते ही खाली हो रहे खाते

By Newsdesk Admin
19/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए ठगी (Cyber Fraud) का एक नया और बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है। अब जालसाज शादी के कार्ड के नाम पर मोबाइल पर एपीके फाइल भेज रहे हैं। यह फाइल देखने में डिजिटल निमंत्रण पत्र जैसी होती है, जिसे लोग सामान्य शादी का कार्ड समझकर खोल लेते हैं और अनजाने में साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

Contents
  • इंस्पेक्टर और हवलदार भी बने शिकार
  • (Cyber Fraud) क्या करें, क्या न करें

बिलासपुर पुलिस के अनुसार, अनजान नंबर से भेजी जाने वाली यह एपीके फाइल व्हाट्सएप के जरिए “शादी का कार्ड जरूर देखें” जैसे संदेश के साथ आती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड कर मोबाइल में इंस्टाल करता है, वैसे ही ठगों (Cyber Fraud) को उसके फोन में मौजूद निजी जानकारी तक पहुंच मिल जाती है। इसमें बैंक डिटेल, ओटीपी, संपर्क सूची और सोशल मीडिया अकाउंट तक शामिल हैं। कई मामलों में मोबाइल का पूरा नियंत्रण भी जालसाजों के हाथ में चला जाता है, जिसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि ठग लोगों की जिज्ञासा और सामाजिक संबंधों का फायदा उठा रहे हैं। शादी जैसे भावनात्मक अवसर से जुड़ा संदेश मिलने पर लोग बिना सोचे-समझे फाइल खोल लेते हैं। खासकर बुजुर्ग और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग इनके झांसे में जल्दी आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी के कार्ड या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज की फाइल सामान्यतः पीडीएफ या इमेज फॉर्मेट में होती है, एपीके फाइल नहीं।

इंस्पेक्टर और हवलदार भी बने शिकार

इस ठगी का दायरा अब आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा। यातायात थाने में पदस्थ निरीक्षक किशोर नाग के मोबाइल पर जालसाजों ने व्हीकल चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी। निरीक्षक ने फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। हालांकि तब तक ठगों ने उनके मोबाइल कॉन्टैक्ट्स का उपयोग करते हुए सभी नंबरों पर वही एपीके फाइल भेज दी। इसी कड़ी में यातायात थाने में पदस्थ हवलदार जावेद अली भी इस ठगी का शिकार हो गए।

(Cyber Fraud) क्या करें, क्या न करें

एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि केवल एपीके फाइल डाउनलोड होने से नुकसान नहीं होता, लेकिन जैसे ही फाइल इंस्टाल होती है, खतरा शुरू हो जाता है। यदि गलती से कोई संदिग्ध एप इंस्टाल हो जाए तो तुरंत मोबाइल की सेटिंग में जाकर उसे अनइंस्टाल करें। इसके बाद बिना देरी किए स्थानीय थाने या साइबर सेल को सूचना दें। जिले के सभी थानों में इस तरह के मामलों में सहायता के लिए प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आई एपीके फाइल, लिंक या चालान संबंधी संदेश पर भरोसा न करें और सतर्क रहकर ही मोबाइल का उपयोग करें।

Shahjahanpur Assault Case: विधवा को निर्वस्त्र कर गली में घुमाया… दबंगों की हैवानियत पर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
भिलाई में स्टेटस मुताबिक फर्नीचर और 5 लाख कैश के लिए महिला को प्रताड़ित करने वाले ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Excise officer robbed in Raipur : घर लौटते समय बदमाशों ने छीनी सोने की चेन और अंगूठियां
जेल में चल रही थी रामलीला, वानर बने दो कैदी चकमा दे निकल भागे, घोषित हुआ 50-50 हजार का इनाम घोषित, अलग-अलग दिशा में चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस टीम
तहसीलदार साहब घेरे में…….❗ कलेक्टर ने किया लाईन अटैच, झूठ बोल शादी की, 17 साल से कर रहा यौन शोषण, महिला ने लगाए आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 20 बसों का चालान

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur

Mahima Rajput Space Mission Selection : अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Mahima Rajput Space Mission Selection

NCERT Textbook Controversy : किताबों में इमरजेंसी के उल्लेख पर कांग्रेस का विरोध

NCERT Textbook Controversy

Gram Sabha Dispute : उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

Gram Sabha Dispute in Chhattisgarh

Chhattisgarh Cricket Players Selection : तीन युवा क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि, BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

Chhattisgarh Cricket Players Selection

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?