CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud : बड़े नेता का नाम लेकर आया फोन, भरोसा करते ही विधायक के साथ हो गया खेल

Cyber Fraud : बड़े नेता का नाम लेकर आया फोन, भरोसा करते ही विधायक के साथ हो गया खेल

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। राजधानी रायपुर में एक फोन कॉल ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। भाजपा विधायक को आए एक कॉल के बाद कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर हो गई और बाद में मामला साइबर ठगी का निकला। घटना सामने आने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस तरह की कॉल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Contents
  • नेता के पीए बनकर किया फोन : Cyber Fraud
  • दो बार में ट्रांसफर कराए गए रुपए
  • दोबारा पैसे मांगने पर हुआ शक
  • पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी
  • लोगों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले ने खुद को पार्टी से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए इतनी सहज बातचीत की कि किसी को शक ही नहीं हुआ। शुरुआत में मामला सामान्य मदद जैसा लगा, लेकिन बाद में बार बार पैसों की मांग होने पर पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

नेता के पीए बनकर किया फोन : Cyber Fraud

मामला रायपुर उत्तर क्षेत्र से जुड़े भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का निजी सहायक बताया।

बातचीत के दौरान उसने वाहन में तुरंत डीजल डलवाने की जरूरत बताते हुए पैसों की मांग की। राजनीतिक पहचान और परिचय का फायदा उठाकर आरोपी ने भरोसा जीत लिया।

दो बार में ट्रांसफर कराए गए रुपए

फोन पर हुई बातचीत के बाद विधायक ने अपने सेवक नारायण मिश्रा को रकम भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दो अलग अलग ट्रांजेक्शन किए गए। पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए ऑनलाइन जमा कराए गए। रकम मिलने के बाद भी आरोपी लगातार संपर्क करता रहा।

दोबारा पैसे मांगने पर हुआ शक

कुछ देर बाद फिर से पैसों की मांग शुरू हुई तो मामला संदिग्ध लगने लगा। बातचीत के तरीके और लगातार रकम मांगने से शक गहरा गया। इसके बाद जानकारी की पुष्टि की गई तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर साइबर ठगी कर रहा था। मामला सामने आते ही शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी

घटना की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज (Cyber Fraud) कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है।

क्राइम ब्रांच की साइबर टीम भी आरोपी की लोकेशन और बैंकिंग ट्रेल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लोगों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा कर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें। खासकर पहचान वाले नाम का इस्तेमाल होने पर पहले पुष्टि जरूर (Cyber Fraud ) करें। संदिग्ध कॉल या पैसों की मांग होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने की भी सलाह दी गई है।

कोल लेव्ही मामला : सौम्या चौरसिया को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट ने तीसरी बार खारिज की जमानत याचिका
Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
एयरपोर्ट से गिरफ्तार ब्लैकलिस्टेड थाई महिला, 3 फर्जी पासपोर्ट और नकली पहचान पत्र बरामद
Cyber Fraud Durg Bhilai: मोबाइल बैंकिंग सहायता के नाम पर खाता-सिम की खरीद-फरोख्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Charandas Mahant statement
Charandas Mahant statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

Charandas Mahant statement

Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार

Parliament Monsoon Session

Bilaspur Noble Hospital Controversy
Bilaspur Noble Hospital Controversy : हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

Bilaspur Noble Hospital Controversy

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Sonam Wangchuk Supreme Court

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?