CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “दौड़ेगा दुर्ग, जागेगा छत्तीसगढ़” कल से होगा पंजीयन, पुरूष लगाएंगे 10 का दम और 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, राज्य स्तरीय रोड रेस में विजेता जीतेंगे कुल 5 लाख का ईनाम

“दौड़ेगा दुर्ग, जागेगा छत्तीसगढ़” कल से होगा पंजीयन, पुरूष लगाएंगे 10 का दम और 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, राज्य स्तरीय रोड रेस में विजेता जीतेंगे कुल 5 लाख का ईनाम

By Newsdesk Admin
23/12/2024
Share

▶️ 25 को अटल जयंती पर भिलाई की धरती पर छत्तीसगढ़ का खेल जुनून रचेगा इतिहास

▶️ विभिन्न आयु वर्ग में होगी रोड रेस, 12 से 16 वर्ष दुर्ग जिले के स्कूली बच्चों का फ्री रजिस्ट्रेशन

▶️ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भाग लेने भिलाई पहुंच रहे धावक, रूकने की है निःशुल्क व्यवस्था

▶️ बीएसपी टाउनशिप सेक्टर-9 हास्पीटल से 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी स्टेट लेवल रेस

▶️ प्रतियोगिता के हर वर्ग में प्रथम 30 विजेता जितेंगे एक हजार से 51 हजार कैश पुरस्कार

▶️ विधायक रिकेश सेन के डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोशिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद बड़ा आयोजन

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा बुधवार 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर राज्य स्तरीय रोड रेस का आयोजन सेक्टर-9 हास्पीटल के सामने सुबह 8 बजे से किया जा रहा है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के तीन आयु वर्ग के धावक हजारों की संख्या में मौजूद भिलाइयंस को अपनी तेज धावक क्षमता का जौहर दिखाते हुए विजेता का गौरव हासिल करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव जी रवि राजा ने बताया कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा आयोजन कराया जा रहा है जिसमें दूररस्थ जिले से आने वाले धावकों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में की गई है। इस राज्य स्तरीय आयोजन से जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाएं सामने आएंगी और रोड रेस से उनका उत्साहवर्धन भी होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में विभाजित की गई है। 12 वर्ष से 16 वर्ष तक, 16 वर्ष से ऊपर एवं 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से ऊपर तीनों वर्ग में महिला-पुरूष अलग-अलग भागीदारी निभाते हुए अपनी फास्ट रेस केपिसीटी से निर्धारित टारगेट पूरा कर विजेता बनेंगे। तीनों वर्ग में से केवल दुर्ग जिला अंतर्गत पढ़ने वाले 12 से 16 वर्ष तक के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए रेस में पंजीयन नि:शुल्क होगा जबकि 16 वर्ष से ऊपर आयु के आलावा सभी स्टूडेंट्स, बाहरी जिलों से आए हर वर्ग के प्रतिभागी के लिए पंजीयन शुल्क 200/- रूपये होगा। पंजीयन कल सुबह से महाराणा प्रताप भवन में दिन भर तथा 25 दिसंबर को स्पॉट पर सुबह 8 बजे तक करवाने वाले प्रतिभागी ही रेस में हिस्सा ले सकेंगे।

श्री राजा ने बताया कि दूर से सैकड़ों प्रतिभागी आ रहे हैं इसलिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में कुल 5 लाख तक की ईनाम राशि जीतने का समान अवसर प्रतिभागियों को उनकी आयु वर्ग में मिल सकेगा। प्रतियोगिता के 10 किमी 18 वर्ष से ऊपर पुरूष वर्ग में 1 हजार से 51 हजार तक प्रथम 30 विजेता, महिला वर्ग 8 किमी रेस 18 वर्ष से ऊपर प्रथम 30 विजेताओं को एक हजार से 31 हजार तक कैश, 18 वर्ष से कम बालक बालिका रेस 5 किमी में प्रथम 30 विजेताओं को 500 से लेकर 21 हजार तक कैश, दुर्ग जिला स्कूल बालक बालिका 16 वर्ष से कम 2 किमी की रेस में प्रथम 30 विजेता को 500 रूपये से लेकर 11 हजार रूपये तक कैश पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता और जिले के एथलीट एवं टेक्नीकल ऑफिसियल्स को भी सम्मानित किया जा रहा है।

Raipur 36.50 Lakh Theft Case : दोस्त ही निकला गुनहगार, 36.50 लाख की ‘उठाईगिरी’ निकली साजिश, 24 घंटे में खुलासा; पूरी रकम बरामद
मृतक की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती, नगर पालिका की एकतरफा कार्रवाई निरस्त कराने और थाना के टीआई को नोटिस, महिला आयोग की 297वीं सुनवाई में आज….
Medicinal Crops For Farmers : बंजर ज़मीन से खुशहाली तक, लेमनग्रास बना किसानों की आय बढ़ाने का भरोसेमंद रास्ता
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ की दस्तक…❗फुट प्रिंट मिलते ही जारी हुआ अलर्ट
Rajim Violence Displacement Crisis 2026: दुतकैया गांव से पलायन, बच्चों की पढ़ाई ठप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Son Kills Mother After Family Dispute : मामूली विवाद में बेटे ने ली मां की जान

सीजी भास्कर, 15 जून। सक्ती जिले के डभरा…

Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Finance Scam Arrest

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी हलचल, कर्मचारियों के बीच नई उम्मीदों की चर्चा

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Meta AI : कृत्रिम बुद्धिमत्ता की होड़ में बड़ा कबूलनामा, कर्मचारियों पर लिए फैसलों को लेकर सामने आई अहम बात

सीजी भास्कर,15 जून। दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों…

BSP Housing : आवास खाली करने के नोटिस से बढ़ी बेचैनी, हजारों परिवारों में शुरू हुई चर्चा

सीजी भास्कर, 15 जून। भिलाई में इन दिनों…

You Might Also Like

अन्यटेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बड़ी खबर – Gmail and WhatsApp Baned : सरकार ने Gmail और WhatsApp पर लगाया प्रतिबंध, कहा – इंटरनेट के जरिए सरकारी दस्तावेज नहीं भेजे जाएंगे

26/11/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

हर महीने की 11 तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगा 2100 रूपया, बेरोजगारों को 2000 और 500 में गैस सिलेंडर, जानिए अब BJP के ‘पंचप्रण’ बड़े वायदे किस राज्य में होंगे पूरे, क्या है नई “Go Go दीदी योजना”

06/10/2024

Big BrEaKiNg 🛑 दिनदहाड़े राइस मिल में घूसे बाईक सवार 🛑 कर्मचारी से 27 लाख लूट निकल भागे 🛑 पुलिस ने की नाकाबंदी

12/06/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

 नक्सली सुकालू राम ने किया सरेंडर:19 साल से संगठन में सक्रिय था; माओवादी विचारधारा से निराश होकर छोड़ा साथ

10/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?