CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हास्पिटल सेक्टर भिलाई के युवक और चरोदा की युवती का सुपेला रेल लाईन पर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग का, जांच में जुटी पुलिस

हास्पिटल सेक्टर भिलाई के युवक और चरोदा की युवती का सुपेला रेल लाईन पर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग का, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
27/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। भिलाई शहर के सुपेला थाना क्षेत्र में देर रात प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। डाउन लाइन पर सुपेला अण्डरब्रिज के बाजू में पोल नंबर 859/18 के पास दोनों का क्षत-विक्षत शव मिला है। युवती की पहचान राजीव नगर जोन -2 बीएमवाय चरोदा की श्रेया फर्नांडीज पिता विल्सन फर्नांडीज (26 वर्ष) जबकि मृतक युवक राहुल कुमार सिंह पिता वीर सिंह (30 वर्ष) ब्लाक 10, रुम नं 18 सड़क 11 हास्पिटल सेक्टर भिलाई निवासी है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बीते 26 व 27 दिसंबर की दरमियानी रात 12 बजे के आसपास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। युवती की पहचान चरोदा जोन-2 रेलवे कालोनी से लगे झुग्गी-बस्ती राजीव नगर में रहने वाली श्रेया फर्नांडीज के रूप में हुई है। युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परंतु युवक के परिजन बाहर होने के कारण शव को शव गृह गया है।

मौत को गले लगाने वाला युवक राहुल सिंह पहले से विवाहित है। राहुल शेयर मार्केट में काम करता था। बताया जा रहा है कि श्रेया पहले चरोदा के ही रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम कर रही थी। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था और एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।

युवती के परिजनों के मुताबिक श्रेया फर्नांडीज 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे चरोदा से स्कूटी में कार्यस्थल सुपेला के लिए निकली थी। घर लौटने में देरी हुई तो रात में श्रेया को पिता विल्सन ने फोन किया तो उसने थोड़ी देर में निकलने की जानकारी दी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो फिर से कॉल लगाने पर फोन स्विच ऑफ बताने लगा। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। यह भी पता चला है कि श्रेया की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। जिस लड़के से शादी होनी थी उसे श्रेया ने ही पसंद कर अपने घरवालों को बताया था।

बताया जा रहा है कि मृतिका भिलाई के एयरटेल कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी लेकिन राहुल के परिवार को उसका रिश्ता नागवार गुजरा और उन्होंने युवक की शादी कहीं और करा दी। दोनों के बीच राहुल की पत्नी को लेकर विवाद भी होता था। इस बीच दोनों ने गीतांजली एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

इस दर्दनाक हादसे को देख निकल गईं चीखें, इनोवा के सामने अचानक आ गया बच्चा….मां का रो-रो कर बुरा हाल, घटना सीसीटीवी में कैद
Heroin Smuggling in Raipur: पंजाब से लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति–पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार, पुलिस मौके पर
हाईकोर्ट ने कहा- हत्या का प्रयास जघन्य अपराध नहीं:नाबालिग को वयस्क मानकर दी गई उम्रकैद की सजा; HC ने निरस्त किया आदेश
एक ही परिवार में चार मौतों से दहल गया मोहल्ला, दीवार गिरने से बड़ा हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?