CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुएं में मिली पिता-बेटे की लाश, मरे मेढकों को निकालने गया था बेटा, जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका

कुएं में मिली पिता-बेटे की लाश, मरे मेढकों को निकालने गया था बेटा, जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। कल शाम कुएं में पिता-बेटे की लाश मिली है। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार की शाम यह हादसा सामने आया है।

Contents
  • जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका
  • हादसे के वक्त पत्नी अंदर सो रही थी

जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले कैलाश गोस्वामी (40 वर्ष) ने अपने घर के पीछे बाड़ी में एक रिंगनुमा कुआं बनवाया था। कुछ दिनों से उसकी सफाई नहीं होने के कारण उसमें बदबू आ रही थी और कई मेंढक मरे पड़े थे।

सोमवार शाम करीब 5 बजे कैलाश का बेटा अंशु गोस्वामी, जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ता था, कुएं से मेंढक निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक कुएं में गिर गया। बेटे को गिरते देख कैलाश उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।

जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका

कुएं की गहराई करीब 25 फीट थी और उसमें लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ था। आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस, करंट या डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की सूचना शाम 7 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हादसे के वक्त पत्नी अंदर सो रही थी

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय कैलाश की पत्नी घर के अंदर सो रही थीं, इसलिए उन्हें देर से इसकी जानकारी मिल सकी। मृतक पेशे से ड्राइवर था। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Durg जिले के अनेक टीआई बदले 🟢 दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर, जामुल, पुरानी भिलाई, भिलाई भट्टी, महिला थाना, धमधा, बोरी, उतई, पद्मनाभपुर, अमलेश्वर, नंदिनी नगर 🔵 एसपी ने जारी की सूची
Bhilai Ganja Smuggling: रायपुर नाका से खुली तस्करी की परतें, मुख्य सप्लायर दबोचा गया
Celebrations in Raipur as BJP gains in Bengal : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी
Chhattisgarh Budget Session: सदन में बजट की दस्तक, सत्ता–विपक्ष की सीधी टक्कर
हैदराबाद में दुर्ग निवासी हेमंत हरमुख का आकस्मिक निधन, शिवनाथ तट पर अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?