सीजी भास्कर, 08 अप्रैल | बॉलीवुड की ‘क्वीन’ दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी (Deepika Padukone Dhurandhar Comment) जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने उन्हें इस बात के लिए निशाना बनाना शुरू कर दिया था कि उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर कोई पोस्ट क्यों नहीं किया। लेकिन दीपिका ने अब जो जवाब दिया है, उसने न केवल ट्रोल्स के मुंह बंद कर दिए हैं, बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया है। दीपिका ने साफ कर दिया कि हर चीज का दिखावा सोशल मीडिया पर करना जरूरी नहीं होता।
सोशल मीडिया पर उठा था सवाल, दीपिका ने दिया ‘नॉकआउट’ जवाब (Deepika Padukone Dhurandhar Comment)
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक इंस्टाग्राम हैंडल ने दीपिका की खामोशी पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया कि क्या यह चुप्पी कोई ‘बड़ा बयान’ है? इस पर दीपिका पादुकोण ने खुद कमेंट करते हुए लिखा “मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले देख ली थी। अब बताओ मजाक किस पर बना?” अभिनेत्री के इस चुटीले और तीखे जवाब ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैंस दीपिका के इस ‘धुरंधर’ अवतार की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि निजी रिश्तों में समर्थन दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट की जरूरत नहीं होती।
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी 1000 करोड़ी फिल्म
निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका (Deepika Padukone Dhurandhar Comment) मचा दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह भारत की पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की जादुई कमाई को पार किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है।
दीपिका का वर्कफ्रंट: आने वाली हैं बड़ी फिल्में
दीपिका पादुकोण आखिरी बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में शक्ति शेट्टी के लेडी सिंघम अवतार में नजर आई थीं। आने वाले समय में उनके पास कई बड़े (Deepika Padukone Dhurandhar Comment) प्रोजेक्ट्स हैं। वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ को लेकर भी उनकी चर्चा जोरों पर है। फिलहाल, दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल कामयाबी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर चल रही हैं।



