CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi : विधायक दल की बैठक में आखिर क्यों नर्वस हो गई थीं रेखा गुप्ता

Delhi : विधायक दल की बैठक में आखिर क्यों नर्वस हो गई थीं रेखा गुप्ता

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। Delhi CM Rekha Gupta News : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता में एक लंबे अंतराल के बाद लौटी हैं. राष्ट्रीय राजधानी की रेखा गुप्ता सरकार ने अब अपना पहला बजट भी पेश कर दिया है. इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जब बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई थी तो उस दिन क्या माहौल था और उन्हें किसने बताया कि वो दिल्ली की अगली सीएम बनने वाली हैं.

टाइम्स नाउ नवभारत को दिए एक इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने कहा, “जिस दिन ये घोषणा होनी थी, उस दिन शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई गई और उस बैठक में तय होना था कि कौन विधायक दल का नेता होगा और जो विधायक दल का नेता चुना जाता वहीं सीएम भी होता. तो जब मैं उस बैठक में गई, तो मेरे बगल में एक विधायक बैठे थे उन्होंने कहा फोन आया होगा. तो मैंने कहा नहीं फोन तो नहीं आया.”

बैठक के दिन क्या था माहौल?

रेखा गुप्ता ने कहा, “फिर उन्होंने कहा झूठी, तो मैंने बोला सच मुझे कोई फोन नहीं आया. इसपर उन्होंने कहा तो किसको फोन आया होगा. चेहरा देखो सबका जिसके चेहरे पर स्माइल होगी उसी को फोन आया होगा. इसके बाद मैं एक सीनियर लीडर से मिली तो उनसे कहा सर घबराहट हो रही है. उन्होंने कहा क्यों? तो मैंने कहा पता नहीं क्या होने वाला है. इसपर उन्होंने कहा कोई बात नहीं अगर नहीं होगा तो कुछ दिक्कत नहीं है, जो भी होगा अच्छा होगा. तो मैंने कहा सर दिक्कत ये नहीं है. उन्होंने कहा फिर क्या परेशानी है.”

उन्होंने कहा, “मैंने कहा अगर सीएम बन गई तो क्या होगा? मैंने कहा विधायक बन गई तो भी ठीक से काम हो जाएगा, मंत्री भी बन गई तो काम कर लूंगी, लेकिन मैं नर्वस हूं कि अगर सीएम बन गई तो क्या करूंगी. हालांकि, मुझे किसी का फोन नहीं आया था, लोग अलग-अलग तरह से कयास लगा रहे थे, लेकिन मुझे जो भी जानकारी मिली वो बैठक में ही मिली.”

सीएम आवास को लेकर बोलीं रेखा गुप्ता

वहीं सीएम हाउस को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा, “हां उस शीशमहल में न जाने का कारण है. वो बात अलग है कि अब तक मुझे घर नहीं मिला है और मैं अपने घर के बाहर ही सामने की सड़क पर ऑफिस चला रही हूं. गली में कुर्सी लगाकर जनता से मिलती हूं. मुझे ऐसा फील होता है कि उस घर के अंदर जो करोड़ों रुपये खर्च करके मलमल का बिस्तर तैयार हुआ है उसपर किसी मुख्यमंत्री को लेटने का अधिकार नहीं है.”

रेखा गुप्ता ने कहा, “उसकी जगह उनके लिए करोड़ों घर बन सकते थे, जो आज भी फ्लाईओवर के नीचे सो रहे हैं, जो लोग झुग्गी में रहे हैं वो उनके अधिकार का पैसा था जिससे वो शीशमहल बना. आप लाखों रुपये का टॉयलेट यूज कर रहे हैं, लेकिन हमारे दिल्ली में हजारों लोग ऐसे हैं जिनके पास शौचालय नहीं है. दिल्ली में इतना बड़ा जो स्लम एरिया है क्या इसके विकास के लिए इन लोगों ने कुछ सोचा?

भाई हो तो अरविंद केजरीवाल जैसा

उन्होंने कहा, “ऐसा भाई जो बहनों के घरों को शराब से भर दे ताकि उसका पति शराब पी-पी कर घर में झगड़ा और मारपीट करे. ये सरकार बता दे किसी गरीब की झुग्गी में आज तक इन्होंने शिशुवाटिका, झूले, टॉयलेट, सड़क, पानी और नाली दी है. आज भी झुग्गियों में बहन-बेटियों को खुले में नहाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि उनके पास व्यवस्था नहीं है. कांग्रेस वालों ने भी सिर्फ कैंपों का नाम ही रखा है. दोनों पार्टियों ने इनके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया.”

Bihar Election Nitish Update : ‘नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे…’ JDU ने किया पोस्ट, फिर…!
High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी
Labor Kidnapping Case: काम पर नहीं गया मजदूर, ठेकेदार ने कार में बैठाकर किया अपहरण, सक्ती में पांच आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court Menstrual Leave : मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य बनाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा- इससे महिलाओं की नौकरी पर असर पड़ सकता है
Bhojpur Firing Case: श्राद्ध में आमना-सामना, रिश्तों के टकराव ने ली गोली की शक्ल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Bike Accident
Baloda Bazar Bike Accident : बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल

Baloda Bazar Bike Accident : लिस मौके पर…

दुर्ग में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 लोग गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपए का सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने जुए…

जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, मैनेजर और कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी

जगदलपुर में दुकान बंद होने के बाद शराब…

Surajpur Mother Son Murder Case
Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

Surajpur Mother Son Murder Case : सुजल की…

Woman Shopkeeper Assault Case
Woman Shopkeeper Assault Case : रतनपुर में उधार देने से इनकार पर महिला दुकानदार से मारपीट, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

Woman Shopkeeper Assault Case : रतनपुर थाना प्रभारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?