CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Devuthani Ekadashi 2025 Date : देवउठनी एकादशी 2025 कब मनाई जाएगी? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Devuthani Ekadashi 2025 Date : देवउठनी एकादशी 2025 कब मनाई जाएगी? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By Newsdesk Admin 24/10/2025
Share
Devuthani Ekadashi 2025 Date
Devuthani Ekadashi 2025 Date

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि (Devuthani Ekadashi 2025 Date) को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि चार महीने तक योग निद्रा में रहने के बाद भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं। विष्णु भगवान के जागने के बाद सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। देवोत्थान एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म में (Devuthani Ekadashi 2025 Date) देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इसे देवोत्थान एकादशी या देवुत्थान एकादशी भी कहा जाता है। इसका अर्थ है — देवताओं का उठना। श्रीहरि चातुर्मास (चार माह की निद्रा) के बाद इस दिन जागते हैं।

इसी दिन से सभी शुभ कार्य जैसे शादी, सगाई, मुंडन आदि की शुरुआत होती है। चातुर्मास के दौरान ये सभी कार्य वर्जित रहते हैं। (Devuthani Ekadashi 2025 Date) द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार एकादशी की तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी। व्रत का पारण 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से लेकर 3 बजकर 23 मिनट तक किया जाएगा। (Devuthani Ekadashi 2025 Date)

देवउठनी एकादशी पूजन विधि (Devuthani Ekadashi Pujan Vidhi)

देवउठनी एकादशी के दिन घर में गन्ने का मंडप बनाया जाता है और बीच में रंगोली या सुंदर चौक सजाया जाता है। चौक के मध्य में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। उनके चरणों के चिह्न बनाना और उन्हें ढककर रखना शुभ माना गया है। इसके बाद भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा, फल, मिठाई और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। अंत में घी का दीपक जलाकर रातभर जलने दिया जाता है। (Devuthani Ekadashi 2025 Date)

एकादशी पर न करें ये कार्य

इस दिन चावल खाना वर्जित है। मांसाहार और तामसिक भोजन से भी दूर रहें।

व्रतधारी व्यक्ति लकड़ी के दातून या टूथपेस्ट से दांत साफ न करें, क्योंकि इस दिन पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाना अशुभ माना जाता है।

तुलसी तोड़ना वर्जित है, क्योंकि तुलसी देवी भगवान विष्णु की प्रिय हैं।

भोग लगाने के लिए पहले से तुलसी तोड़ लें, लेकिन अर्पित तुलसी को स्वयं न ग्रहण करें।

गोभी, गाजर, पालक, कुलफा साग, शलजम आदि का सेवन व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए।

You Might Also Like

Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच

करोड़ों के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के 4 अधिकारी निलंबित-आयुक्त बोले, होगी विभागीय व विधिक जांच

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

रायपुर में पानी संकट पर बवाल, कांग्रेस के साथ लोगों ने जोन कार्यालय घेरा-तीन दिन की चेतावनी

Newsdesk Admin 24/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

Cannabis smuggling of bananas

Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

Insurance claim fraud

Dry canteen built in 3 months : SP भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन

Dry canteen built in 3 months

कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से 5 प्रवक्ता हटाए, कहा- एक्टिव नहीं थे

सीजी भास्कर 18 अप्रैल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन…

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान

सीजी भास्कर 18 अप्रैल गरियाबंद। यात्री सुरक्षा और सड़क…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

18/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच

18/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

करोड़ों के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के 4 अधिकारी निलंबित-आयुक्त बोले, होगी विभागीय व विधिक जांच

18/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

18/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?