CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजेपी-RSS के बीच मनमुटाव? राम माधव ने बताई सच्चाई, PM मोदी को लेकर क्या कहा

बीजेपी-RSS के बीच मनमुटाव? राम माधव ने बताई सच्चाई, PM मोदी को लेकर क्या कहा

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक को लेकर राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

Contents
  • किस मुद्दे पर थी खटपट की खबर?
  • पीएम मोदी के कारण कार्यकर्ताओं को गया अच्छा संदेश

ऐसा कहा जा रहा था कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर संघ और पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

अब इन सब राजनीतिक चर्चाओं को लेकर आरएसएस की तरफ से बयान सामने आया है जिसमें इस तरह की चर्चाओं को केवल अफवाह बताया गया है।

आरएसएस नेता राम माधव ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक ही वैचारिक परिवार का हिस्सा हैं और दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है.

उन्होंने कहा कि दोनों संगठन राजनीति और समाज सेवा के अपने-अपने क्षेत्रों में काम करते हैं।

आरएसएस नेता ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में आरएसएस के 100 साल के इतिहास को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ भी की है।

राम माधव ने कहा कि इस तरह की अटकलें समय-समय पर लगाई जाती हैं। अगर उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिलता है तो आरएसएस को आगे लाया जाता है और कहा जाता है कि आरएसएस और भाजपा के बीच मनमुटाव है।

किस मुद्दे पर थी खटपट की खबर?

भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान नहीं हो पाया है। 

ऐसा कहा जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर ही बीजेपी और आरएसएस में खटपट चल रही है।

इसके अलावा पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राजनीति में 75 साल को लेकर भी जिक्र किया था।

इन बयानों को ही मनमुटाव की वजह बताया जा रहा था. हालांकि आरएसएस ने साफ किया कि इस तरह की खबरें केवल अफवाह ही हैं।

पीएम मोदी के कारण कार्यकर्ताओं को गया अच्छा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन आरएसएस की तारीफ की थी। इसको लेकर राम माधव ने कहा कि पीएम के इस मैसेज से कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ पर इसका उल्लेख किया और संगठन द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों की सराहना की तथा यह भी कहा कि स्वयंसेवक सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

Electricity Bill News: 11 सितंबर से कटेगा कनेक्शन, सरकारी विभागों में छाएगा अंधेरा
Raipur Sub Registry Office: राजधानी में रजिस्ट्री सिस्टम का बड़ा बदलाव, अब कलेक्टोरेट नहीं जाना पड़ेगा
दर्दनाक हादसा : दुर्ग-धमधा नाका फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत
15 साल पुरानी रंजिश में पिता समेत 2 बेटों को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से कूंचा सिर, देखिए विडियो
IMD अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!
Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन…

Kaun Banega Crorepati 18
Kaun Banega Crorepati 18 : KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया अपना अधूरा सपना, बोले- संगीत न सीख पाने का है अफसोस

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?