CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। यह मामला डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 स्थित खैरागढ़ रोड का है, जहां बीती रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। (Dispute during a meal)

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद गुपचुप ज्यादा खिलाने की बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खैरागढ़ रोड पर देर रात रोज की तरह गुपचुप का ठेला लगा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और खाने के दौरान विवाद (Dispute during a meal) शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने अचानक चाकू निकालकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को बचाया और पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि कुछ दिन पहले बुधवारी पारा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में चाकू चलने की घटना हुई थी। वहीं रामाटोला गांव में शादी समारोह के दौरान भी हिंसक विवाद सामने आया था। इसके अलावा पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सरपंच पर हमला होने की घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के बाद नागरिकों के बीच असुरक्षा का माहौल है।

शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में देर रात सक्रिय असामाजिक तत्व, बढ़ती नशाखोरी और युवकों की गैंगबाजी अपराध को बढ़ावा दे रही है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले (Dispute during a meal की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जांजगीर-चांपा: देसी शराब पीने से 2 ग्रामीणों की मौत, मुंह से निकला झाग, इलाज के दौरान तोड़ा दम..
High Court on Kramonnati Pay Scale : क्रमोन्नति वेतनमान पर शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 14 याचिकाएं खारिज
Retired Police Officer : बिलासपुर में सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के भीतर मिला शव
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR
National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

सीजी भास्कर, 26 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

BSP Scrap Theft Case
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

भिलाई इस्पात संयंत्र से 250 टन से ज्यादा…

Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी

राज्य शासन ने 22 नगरीय निकायों के प्रस्तावों…

Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा
Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

बिलासपुर में बासी समोसा परोसे (Bilaspur Hotel Fight) …

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?