CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Naxal Encounter : 5 हजार जवानों ने 300 नक्सलियों को पहाड़ पर घेरा, इसमें खूंखार हिड़मा, देवा और दामोदर भी

Chhattisgarh Naxal Encounter : 5 हजार जवानों ने 300 नक्सलियों को पहाड़ पर घेरा, इसमें खूंखार हिड़मा, देवा और दामोदर भी

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share
Chhattisgarh Naxal Encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों (Chhattisgarh Naxal Encounter) के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है। जिसमें लगभग 5,000 जवान शामिल हैं। इस ऑपरेशन में हिड़मा, दामोदर, देवा सहित कई प्रमुख नक्सलियों और उनकी बटालियनों को घेर लिया गया है।

यह अभियान कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर चल रहा है, जहां लगभग 300 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना है। बुधवार रात तक, यह ऑपरेशन 48 घंटे से अधिक समय से जारी है और दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, नक्सलियों (Chhattisgarh Naxal Encounter) के पास पर्याप्त राशन और पानी नहीं है और यदि कुछ है भी तो वह केवल कुछ दिनों के लिए ही चलेगा। तीनों राज्यों की सुरक्षा बलों ने चारों ओर से पहाड़ी को घेर रखा है। यदि नक्सली नीचे आते हैं या किसी भी राज्य की ओर बढ़ते हैं, तो उनका एनकाउंटर होना निश्चित है।

इस क्षेत्र में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2 और अन्य कंपनियां सक्रिय हैं। प्रमुख नेता जैसे हिड़मा, देवा, और विकास के साथ-साथ आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सेंट्रल कमेटी, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और संगठन सचिव जैसे उच्च स्तर के नक्सली भी यहां मौजूद हैं।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से C-60 कमांडोज, तेलंगाना से ग्रेहाउंड्स, और छत्तीसगढ़ से DRG के हजारों जवान लगभग एक सप्ताह का राशन लेकर ऑपरेशन पर निकले हैं।

तेलंगाना के मुलुगु जिले का वेंकटपुरम, छत्तीसगढ़ के नम्बी, पुजारी कांकेर और उसूर के निकट स्थित है। यह क्षेत्र नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा के पैतृक गांव पूवर्ती से 20 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। पूवर्ती से आगे रायगुडेम तक सुरक्षा बलों का एक कैंप स्थापित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों (Chhattisgarh Naxal Encounter) का रसद सामान मुख्य रूप से पुजारी कांकेर और नम्बी से भेजा जाता था। पहले पूवर्ती से भी आवश्यकताओं की पूर्ति होती थी, लेकिन अब सुरक्षा बल वहां तक पहुंच चुके हैं। वहीं, तेलंगाना के वेंकटपुरम से भी नक्सली अपनी जरूरतें पूरी करते थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी सप्लाई चेन को तोड़ दिया है।

मिशन 2026 : एक्शन में फोर्स (Chhattisgarh Naxal Encounter)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 31 मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

यदि इस ऑपरेशन में जवान सफल होते हैं और नक्सलियों (Chhattisgarh Naxal Encounter) को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, तो यह नक्सलवाद से मुक्ति की अंतिम लड़ाई साबित हो सकती है। खासकर हिड़मा, देवा और दामोदर के मरने से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का लगभग अंत हो जाएगा।

Best Selling SUV : खरीदारों की पसंद बनी महिंद्रा की यह एसयूवी, एक महीने में 14,097 यूनिट बिककर सबको छोड़ा पीछे
Bhilai gambling den action : भिलाई में मकान के अंदर चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 16.70 लाख की संपत्ति जब्त
Cultural Revival : जहां कभी गूंजती थी बंदूकों की आवाज, अब सुनाई देती है ढोल-नगाड़ों और आरती की गूंज
Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात
Railway Passenger Facilities : रायपुर रेलवे स्टेशन पर खुला हेल्थ वेटिंग लाउंज, इंतजार अब होगा आरामदायक और सेहतमंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bachpan Series
Bachpan Series : बचपन के खेलों में फिर दिखी पुरानी मस्ती, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने उम्र भूलकर खेली बचपन सीरीज

उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन बचपन…

Cloth Store Fire
Cloth Store Fire : क्लॉथ स्टोर बना आग का गोला, त्योहार से पहले लाखों के कपड़े राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

त्योहार की तैयारी के बीच कसडोल के एक…

Kohra Novel
Kohra Novel : सीएम साय ने किया कोहरा उपन्यास का विमोचन, नक्सलवाद और लव जिहाद के मुद्दों पर बुनी गई कहानी

समकालीन मुद्दों को कहानी के माध्यम से सामने…

School Bus Accident
School Bus Accident : सरपंच-सचिव के सामने भरभरा गई पंचायत भवन की छत, मलबे में दबा सरकारी रिकॉर्ड

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पंचायत कुकुरमुड़ा में रविवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर

बेमेतरा में सुबह का सफर अचानक बच्चों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?