CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DMF Scam : रानू-सौम्या और सूर्यकांत समेत 5 की रिमांड बढ़ी, कल फिर कोर्ट में पेशी

DMF Scam : रानू-सौम्या और सूर्यकांत समेत 5 की रिमांड बढ़ी, कल फिर कोर्ट में पेशी

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share
DMF Scam
DMF Scam

सीजी भास्कर 10 मार्च । छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार के डीएमएफ घोटाले (DMF Scam) के मामले में EOW की रिमांड पर चल रहे पांच आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। इनमें सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी शामिल हैं।

EOW ने दो दिन की रिमांड के लिए आवेदन किया था, लेकिन ACB के जज छुट्टी पर थे। इसलिए सभी आरोपियों को ED कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

सभी आरोपियों को कल मंगलवार को फिर से ACB-EOW कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, EOW के अधिकारियों ने कस्टोडियल रिमांड के दौरान सभी आरोपियों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की है।

सुको से अंतरिम राहत मिलने के बाद भी रिहाई में मुश्किलें (DMF Scam)

3 मार्च, सोमवार को कोल घोटाले (DMF Scam) के मामले में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी सहित 12 लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, जमानत मिलने से पहले ही EOW ने DMF मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस स्थिति में अंतरिम राहत मिलने के बावजूद तीनों की रिहाई संभव नहीं हो पाई है।

ढाई साल बाद जेल से छूटे 6 आरोपी (DMF Scam)

अवैध कोल परिवहन केस में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत के बाद खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग समेत 6 आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर आ गए हैं। 4 मार्च देर शाम सभी को छोड़ दिया गया है। पिछले ढाई साल से नाग जेल में बंद थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई।

उनके साथ रोशन सिंह, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल और मोइनुद्दीन कुरैशी भी जेल से छूट गए हैं। इस मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत को अंतरिम राहत मिली है, लेकिन तीनों को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार DMF मामले में गिरफ्तार किया है। ऐसे में उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है।

Sahu Sangh Election : सर्वसम्मति से चुनकर बनी नई टीम, जिला साहू संघ भिलाईनगर में चन्द्रभूषण साहू अध्यक्ष निर्विरोध
CG Excise Constable Result : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 24 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
Bhilai Police checking campaign : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई संदिग्धों से पूछताछ
Bastar News : बस्तर में देर रात तक चलती रही बैठकों की हलचल, बड़े फैसलों को लेकर बढ़ी चर्चा
R Krishna Das Advisor : CM विष्णुदेव साय से मिले नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास, रायपुर में हुई अहम मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना

नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा सख्त फैसला…

Arun Pannalal
Arun Pannalal : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बढ़ी मुश्किलें, जमानत खारिज होने के बाद जेल भेजे गए अरुण पन्नालाल

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम…

CG TET Deadline 2028 : छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर बड़ा संकट, 31 अगस्त तक TET पास करना जरूरी
CG TET Deadline 2028 : छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर बड़ा संकट, 31 अगस्त तक TET पास करना जरूरी

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 75…

DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी
DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक…

Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब...
Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब…

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत …

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?