CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नशे में BSF जवानों की हरकत: नकली पुलिस बनकर लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश, ASP के आदेश पर दो गिरफ्तार..

नशे में BSF जवानों की हरकत: नकली पुलिस बनकर लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश, ASP के आदेश पर दो गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

भिलाई में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों BSF जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है।

NSUI कार्यकर्ताओं ने लड़की को बचाया

जवानों से लड़की को बचाने वाले सुखसोनी बज्जे ने बताया वो देर शाम पार्क में घूमने आया था। उसने देखा कि तीन आदमी एक लड़की को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे।

जब वो लड़की को बचाने आया तो देखा की जवान शराब के नशे में हैं। उन्होंने सुखसोनी को भी पकड़ा और उससे नाम पता पूछकर वहां जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो लोग टीआई और उससे बड़े अधिकारी हैं। इस पर सुखसोनी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुनील वर्मा को बुलाया।

सुनील ने वहां जाकर उसे रोका, तब तक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही वहां आए। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के निर्देश पर दो आरोपियों को पकड़ा गया और गाड़ी के साथ ट्रैफिक टावर नेहरू नगर लाया गया। इसके बाद आरोपियों को सुपेला पुलिस को बुलाकर हैंडओवर कर दिया गया।

कई लड़कियों से कर रहे थे पूछताछ

एनएसयूआई के जिला कार्यकर्ता सुनील वर्मा ने बताया कि उसके पास फोन आया कि यहां कुछ पुलिस वाले उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। अकेली लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे हैं। इसके बाद सुनील ट्रैफिक पुलिस टावर पहुंचा और वहां से कुछ जवानों को लेकर मदद के लिए पहुंचा।

गाड़ी में मिली शराब की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक

बीएसएफ के पकड़े गए जवानों की पहचान राहुल राठौर और ढाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों सिपाही हैं। उनके साथ एक ड्राइवर भी था जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों जवान शराब के नशे में थे। उनका टेक हेडक्वार्टर कांकेर बताया जा रहा है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की बताई जा रही है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है। पुलिस ने दोनों जवान ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है|

बैकुंठधाम में पिता के साथ स्कूटी से जा रही महिला को ठोकर मार भागा झारखंड पासिंग कार का चालक, FIR दर्ज
Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा
Balod Grave Desecration: मासूम की कब्र से छेड़छाड़ ने हिला दिया गांव, कंकाल से सिर गायब
‘हिंदू धर्म में होता है महिलाओं का सम्मान’, प्यार के लिए रहीमा ने रिद्धि बन रचाई दीपक से शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान

20/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

धर्मांतरण विवाद: 4 साल में 102 घटनाएं, 44 एफआईआर, दुर्ग और कोरबा बने संवेदनशील ज़िले…

01/08/2025
Rural Road Repair Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Rural Road Repair Chhattisgarh : सोता रहा सिस्टम, सड़क सुधारने खुद मैदान में उतरे ग्रामीण, अफसरों को दिखाया आईना

26/10/2025
अन्य

चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया डीप-सी केबल कटर, अब पूरी दुनिया का इंटरनेट कनेक्शन काट सकता है ड्रैगन

25/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?