CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की करते रेकी और रात में ताले तोड़ घर कर देते थे खाली, शहर के एक ज्वेलर्स को भी गैंग में मिलाया, जेवरात कट्टा कारतूस समेत चोरी का सामान जब्त

दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की करते रेकी और रात में ताले तोड़ घर कर देते थे खाली, शहर के एक ज्वेलर्स को भी गैंग में मिलाया, जेवरात कट्टा कारतूस समेत चोरी का सामान जब्त

By Newsdesk Admin
30/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जनवरी। चोर दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की रेकी करते और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए चोरों ने थाना पिलखुवा क्षेत्र में चार और हापुड़ नगर क्षेत्र में दो चोरी की वारदातें कबूल की हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना पिलखुवा पुलिस और स्वेट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन चार चोरों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने शाहरुख (निवासी मोहल्ला छिद्दापुरी), सलमान (निवासी नील गगन, मोहल्ला रमपुरा, पिलखुवा) और शाकिर (निवासी प्रताप विहार, विजयनगर, गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया। इन चोरों ने चोरी का सामान पिलखुवा के ही एक ज्वेलर्स वरुण (निवासी मोहल्ला शुक्लान, जटपुरा रोड) को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये चोर दिन में बाइक से घूमकर और कबाड़ी बेचने के बहाने गली-मोहल्लों में जाकर बंद मकानों की पहचान करते फिर रात में ताले तोड़कर चोरी करते थे। इन शातिर चोरों ने 9 जुलाई की रात में मोहल्ला गंज मंडी रेलवे रोड निवासी शिवम मित्तल के घर से 20 हजार रुपये कैश और गहने चोरी किए थे। तीन दिसंबर की रात में इन्होंने मोहल्ला अशोकनगर स्कूल वाली गली निवासी अभिनव राठौर के मकान का ताला तोड़कर यहां से गहने चुराए थे। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने तीन एलईडी टीवी, 28 हजार 500 रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवरात, एक ई-रिक्शा और तमंचे-कारतूस के आलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं। इन चोरों के खिलाफ हापुड़ जिले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जिम ट्रेनर का दावा- बॉन्डेज रिलेशन के दौरान हुई पत्नी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Gangster Mayank Singh : पेश हुआ कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, पुलिस ने मांगा रिमांड
Bike Stunt Fine India : एक ही स्कूटी पर सात लड़कों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने ठोका 21 हजार का जुर्माना
प्रयागराज जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगी का शीशा तोड़ कर ट्रेन में घुसे यात्री
‘धनंजय मुंडे और महिला का संबंध विवाह जैसा, घरेलू हिंसा…’ कोर्ट की अहम टिप्पणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?