CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फाल्कन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद में अमरदीप का ₹14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

फाल्कन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद में अमरदीप का ₹14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है. ED ने ₹850 करोड़ के फाल्कन घोटाले से जुड़ा प्राइवेट जेट जब्त कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई शुक्रवार की.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हॉकर 800A जेट (N935H) जब्त किया है. ये जेट कथित रूप से ₹850 करोड़ के फाल्कन घोटाले के मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार का बताया जा रहा है.

अमरदीप कुमार ने इस विमान का इस्तेमाल 22 जनवरी को दुबई भागने के लिए किया था. जांच में विमान के स्वामित्व की पुष्टि हुई और सामने आया कि अमरदीप कुमार इस जेट के लाभार्थी मालिक हैं.

इस जेट को 2024 में 1.6 मिलियन डॉलर (₹14 करोड़) में ‘प्रेस्टीज जेट्स इंक’ के जरिए खरीदा गया था. इस डील में घोटाले के पैसे का उपयोग किया गया था. ईडी का दावा है कि फाल्कन ग्रुप के पोंजी स्कीम से मिले पैसे को इस जेट की खरीद के लिए डायवर्ट किया गया था.

चालक दल से की गई पूछताछ

विमान के शमशाबाद पहुंचते ही ईडी ने इसे जब्त कर लिया. चालक दल से पूछताछ की गई और एक करीबी सहयोगी का बयान दर्ज किया गया.

क्या है फाल्कन घोटाला

फाल्कन ग्रुप ने निवेशकों से ₹1,700 करोड़ जुटाए, जिसमें हाई रिटर्न का लालच देकर फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग निवेश योजना चलाई गई. ₹850 करोड़ वापस किए गए, लेकिन 6,979 निवेशकों को भुगतान नहीं मिला. कंपनी के प्रमुख अधिकारियों में चेयरमैन और एमडी अमरदीप कुमार शामिल हैं, जो अभी भी फरार हैं. 15 फरवरी को साइबराबाद पुलिस ने फाल्कन कैपिटल वेंचर्स के वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार ओडेला और डायरेक्टर काव्या नल्लुरी को गिरफ्तार किया था.

Lalu Yadav Kidney : किडनी दान पर उठी अफवाहों पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, विरोधियों को दी खुली चुनौती, बोलीं साबित करो वरना माफी मांगो
OPERATION SINDOOR : BSF ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, एयरबेस, बंदरगाह ही नहीं, पाक के 72 चौंकियों को भी किया तबाह
Newlywed Bride Elopes: सात फेरे लेकर ससुराल आई दुल्हन, आठवें दिन ऐसा फैसला कि टूट गया पूरा परिवार
Coal Ministry Star Rating Awards 2025 : कल कोयला और लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा कोल मिनिस्ट्री
Goa Nightclub Fire Accident : नाइट क्लब फायर एक्सीडेंट में थाईलैंड से हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Dongargaon Minor Rape Case

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident : अमेरिका कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी समर्थक ने स्टेज पर चढ़ने की की कोशिश

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?