CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में जल संकट को लेकर एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, क्या उठाए जाएंगे कदम?

महाराष्ट्र में जल संकट को लेकर एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, क्या उठाए जाएंगे कदम?

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 23 अप्रैल 2025 :

Maharastra Water Crisis: महाराष्ट्र में गर्मी दिन-ब-दिन तेज हो रही है और इसी के साथ पानी की मांग भी बढ़ती जा रही है. इसको देखते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, किसी को भी पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, नगरपालिका प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वे जमीनी हालात का खुद जायजा लें और जिन इलाकों में पानी की कमी है, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाएं.

शिंदे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों, सीईओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि हमें जुलाई के मध्य तक पानी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रत्येक जिले में कितने पानी के टैंकर चल रहे हैं, इसकी स्थिति स्पष्ट रखें और इसकी तुलना पिछले साल से करें.

जिन जिलों ने अब तक जल संकट को लेकर कार्ययोजना नहीं सौंपी है, उन्हें दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही, अस्थायी नल कनेक्शन की व्यवस्था और जलाशयों की सफाई जैसे कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा गया है. जहां जल परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं, वहां उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

कई स्थानों पर लोगों को मीलों दूर से पानी लाना पड़ता है. ऐसे इलाकों में तुरंत टैंकर सेवा शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें पानी की समस्या पर आती हैं, उन्हें नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत संबंधित विभाग की ओर से सटीक जानकारी साझा करें.

टैंकरों पर GPS अनिवार्य

एकनाथ शिंदे ने जल संकट की गंभीरता पर चिंता जताते हुए कहा कि जैसे-जैसे जलस्तर नीचे जाता है, वैसे-वैसे पानी के स्रोतों के दूषित होने की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि टैंकरों से सप्लाई हो रहा पानी पीने योग्य हो. उन्होंने टैंकरों की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी टैंकरों पर GPS लगाना अनिवार्य है ताकि उनकी निगरानी की जा सके और किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सके.

डिप्टी सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि हैंडपंपों की मरम्मत और अन्य जलापूर्ति योजनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए. साथ ही, अवैध जल दोहन पर सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि लघु सिंचाई योजनाओं के माध्यम से पानी के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाई जा सके.

यूपी से उठाए 25 लोगों ने Uttarakhand Police के सामने खोला राज, अब होगा और बड़ा ऑपरेशन!
तेईस दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में मिले 131 कोरोना मरीज, कल 14 नये इंफेक्टेड में 3 दुर्ग जिला से
हमने 97 लाख लोगों से राय ली, याचिकाकर्ता पूरे मुस्लिम समुदाय को रिप्रेजेंट नहीं करते’ वक्फ कानून के पक्ष में SC में बोली सरकार
भीषण सड़क हादसा, ट्रक और वैन की टक्कर में 6 तीर्थयात्रियों की मौत, खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे, सुबह 5 बजे हुआ Accident
Super Beaver Moon 2025 : आज दिखेगा साल का सबसे बड़ा और चमकदार चंद्रमा, बिखेरेगा 30% अधिक रोशनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?