सीजी भास्कर, 12 अगस्त। मोबाइल फोन अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है और इसे चालू रखने के लिए हर महीने किया जाने वाला रिचार्ज आम लोगों के बजट का जरूरी खर्च बन गया है। ऐसे में भारती एयरटेल के ग्राहकों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के अपने कई लोकप्रिय और कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इसके चलते ग्राहकों को अपनी सिम एक्टिव रखने के लिए पहले की तुलना में करीब 5 से 16 फीसदी तक ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। (Airtel Recharge Plans)
यह भी पढ़ें : Jio दिखाता रह गया IPL और एयरटेल ने कर दिया यहां खेल
एयरटेल ने हटाए कई पुराने प्लान : Airtel Recharge Plans
भारती एयरटेल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से कई पुराने प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब उपलब्ध नहीं हैं। इनमें 299 रुपये वाला प्लान भी शामिल है, जिसे आमतौर पर बेसिक रिचार्ज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये के प्लान भी कंपनी की लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
वहीं, 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। करीब एक सप्ताह पहले कुछ सर्किल्स में 299 रुपये का प्लान दिखाई देना बंद हुआ था। उस समय इसे तकनीकी बदलाव माना जा रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Airtel International Roaming Plan : एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया महंगा, कीमत सीधे 999 रुपए बढ़ी

299 रुपये वाले प्लान की जगह अब 349 रुपये का रिचार्ज
299 रुपये वाला प्लान बंद होने के बाद एयरटेल ग्राहकों के सामने 349 रुपये का प्लान प्रमुख विकल्प के तौर पर मौजूद है। पुराने 299 रुपये के रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी।
वहीं 349 रुपये के प्लान में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium जैसी डिजिटल सेवाएं भी मिलती हैं। यानी ग्राहकों को पुराने प्लान की तुलना में 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, बदले में डेटा की मात्रा दोगुनी हो जाएगी और कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Vi Extra Data Program बंद, प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया सिरदर्द—क्यों रोक दी कंपनी ने ये सुविधा?
क्या Jio और Vi भी बढ़ा सकते हैं कीमतें? : Airtel Recharge Plans
टेलीकॉम बाजार में अक्सर ऐसा देखा गया है कि किसी एक बड़ी कंपनी की ओर से टैरिफ में बदलाव किए जाने के बाद दूसरी कंपनियां भी अपनी कीमतों में बदलाव करती हैं। फिलहाल यह बदलाव एयरटेल की ओर से किया गया है, लेकिन आने वाले समय में रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के प्लान भी महंगे होने की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
अगर अन्य कंपनियां भी इसी तरह कीमतें बढ़ाती हैं, तो मोबाइल यूजर्स के मासिक खर्च पर सीधा असर पड़ सकता है। खासकर उन ग्राहकों के लिए यह चिंता की बात है, जो कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान के जरिए अपनी मोबाइल जरूरतें पूरी करते हैं।



