CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीमा हैदर के मां बनते ही भड़का पाकिस्तान में बैठा Ex हसबैंड गुलाम हैदर, कहा- ‘तुझ पर थू है’

सीमा हैदर के मां बनते ही भड़का पाकिस्तान में बैठा Ex हसबैंड गुलाम हैदर, कहा- ‘तुझ पर थू है’

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share
xr:d:DAF447ewW_w:7,j:5928277822131990013,t:24010805

19 मार्च 2025 :

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब सचिन मीणा की बच्ची की मां बन गई हैं. सीमा-सचिन की खुशी पाकिस्तान में बैठे गुलाम हैदर को बिलकुल रास नहीं आ रही है. सीमा के एक्स हसबैंड ने नवजात को नाजायज बता दिया. उसने सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई. गुलाम ने कहा कि ऐसे भाई पर लानत है, जो अपनी बहन का साथ दे रहा है. उसने एक बार फिर भारत सरकार से सीमा हैदर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

गुलाम हैदर ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मैं दो साल से इंसाफ मांग रहा हूं. मेरी कोई नहीं सुन रहा है. सीमा दूसरे देश में बैठकर अपनी मनमर्जी किए जा रही है. उससे भी गलत एपी सिंह है जो उसका साथ दे रहा है. एपी सिंह तुझ पर थू है. अब कानून कहां है. किसी को क्यों नहीं दिख रहा कि सीमा बिना तलाक दिए एक गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई है. यह गलत है, ये नाजायज औलाद है.

एपी सिंह ने क्या कहा था?

वकील एपी सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मंगलवार (18 मार्च) को सुबह करीब चार बजे सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. एपी सिंह ने कहा कि मैं लोगों से सोशल मीडिया के जरिए बच्ची का नाम सुझाने का आग्रह करता हूं. बता दें कि सीमा हैदर की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है. घर पहुंचने पर सीमा और उनकी बच्ची का फूलों और ढोल-नंगाड़ों से स्वागत किया.

प्रेग्नेंसी की खबर पर भी भड़क गया था गुलाम हैदर

सीमा हैदर ने जब सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी, तब भी गुलाम हैदर ने वीडियो बनाकर उल्टा-सीधा बोला था. उसने कहा, ‘सीमा ने शर्म लिहाज को साइड में रख दिया है. जो वो कर रही है वो कोई शर्म वाली औरत नहीं करती है. उसे मजबूर बाप की बद्दुआ लगेगी. एक बाप को उसके बच्चों से दूर किया है. इस दौरान गुलाम हैदर ने भर-भर के गालियां भी दी. उसने कहा कि एक तवायफ भी इससे 100 गुना अच्छी है, ये तो उनसे भी गई गुजरी निकली.’

करीब 2 साल पहले भारत आई थी सीमा हैदर

सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची की रहने वाली थी और करीब दो साल पहले नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई. सचिन और सीमा की मुलाकात पबजी खेलते हुए थी, जिसके बाद वो अपना घर बेचकर यहां चली आई थी. फिलहाल वो सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में रहती है. जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में दोनों को जमानत दे दी गई.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अब गुलमर्ग में की बैठक, कहा- ‘धार्मिक नेताओं के कहे बिना पहली बार हुआ जब…’
Caste Census: ‘जाति जनगणना हो लेकिन…’, चिराग पासवान का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कुछ कहा
CSK vs SRH : जीनियस कप्तान धोनी भी CSK को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे, SRH की चेपाक में पहली जीत
स्कूल में सिक्स क्लास के छात्र ने 8th के छात्र पर किया चाकू से हमला, पुलिस जांच शुरू
‘ये दवा रात को खा लेना…’ पति ने पत्नी को दे दी जहर की पुड़िया, खाते ही महिला की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC SI Result
CGPSC SI Result : भर्ती परिणाम में अजीब नामों से उठे सवाल, चयन सूची को लेकर सियासत भी हुई तेज

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती…

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य
BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कथित स्क्रैप और…

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत…

Millets President Award
Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की खबर…

Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी
Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसान अब पारंपरिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?