CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Exclusive: यूपी के इस जिले में सपा दफ्तर पर चलेगा बुलडोजर? 31 साल पहले मुलायम सिंह यादव ने दी थी जमीन

Exclusive: यूपी के इस जिले में सपा दफ्तर पर चलेगा बुलडोजर? 31 साल पहले मुलायम सिंह यादव ने दी थी जमीन

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

मुरादाबाद , 10 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक बार फिर कार्यवाही की तलवार लटक गई है. मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय सिविल लाईन इलाके में चक्कर की मिलक ग्राम छावनी में नजूल भूमि पर बना हुआ है जो 1994 में लीज पर ली गयी थी. राजस्व रिकॉर्ड में यह कोठी संख्या 4 के नाम से दर्ज है. और लगभग 953.71 वर्ग मीटर में यहां सपा जिला कार्यालय बना हुआ है.

सितम्बर 2024 में भी नगर निगम ने इसे खाली करने के लिए जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स के साथ मदद मांगी थी लेकिन मामला राजनितिक दल से जुड़ा होने के कारण नगर निगम इस पर अभी तक कब्जा नहीं ले सका है. हालांकि नगर निगम मुरादाबाद में करोड़ों की रूपये की सरकारी संपत्तियां अन्य कब्जाधारियों से मुक्त भी करा चुका है.

योगी सरकार को भेजी गई चिट्ठी

अब नगर निगम की सिफारिश पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश सरकार को दिनांक 28 मार्च 2025 को पत्र भेज कर इसकी लीज को निरस्त कर इसे सरकारी प्रयोजनार्थ शासन में निहित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने की मांग की है. अब अगर शासन से आवंटन निरस्त कर भूमि को सरकारी प्रयोजनार्थ शासन में निहित करने की मंजूरी मिल जाती है तो फिर नगर निगम और जिला प्रशासन इस पर कब्जा कर लेगा, ऐसे में समाजवादी पार्टी का कार्यालय बंद हो सकता है.

मुरादाबाद नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह भूमि नजूल की सरकारी भूमि है जो नगर निगम के अभिलेखों और जिला अधिकारी के यहां राजस्व अभिलेखों में ग्राम छावनी गाटा संख्या 322 का अंश भाग है जो करीब 953.71 वर्ग मीटर का है. इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है. उस अतिक्रमण को हटाया जायेगा और भूमि को सरकार में निहित किया जायेगा, इसलिए शासन से इसकी अनुमति मांगी गयी है.

पहले भी हुई थी खाली कराने की कोशिश

इस मामले में मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया की यह भूमि तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की सरकार में शासन स्तर से लीज पर पार्टी कार्यालय खोलने के लिए दी गयी थी यहां पिछले 31 सालों से सपा का जिला कार्यालय संचालित हो रहा है, अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है अगर लीज के सम्बन्ध में कोई नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब दिया जायेगा.

फ़िलहाल मुरादाबाद में इस खबर से सपा नेताओं की चिंता बढ़ा गयी है वहीं मुरादाबाद नगर निगम और जिला प्रशासन, योगी सरकार से मिलने वाले जवाब का इंतज़ार कर रहा है अगर योगी सरकार स्थानीय प्रशासन की मांग पर इसकी लीज को निरस्त कर देती है तो समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा.

इससे पहले भी सितम्बर 2024 में सपा कार्यालय को खाली कराने के लिए नगर निगम मुरादाबाद ने कोशिश की थी लेकिन तब सपा के विधायकों और नेताओं ने जिला अधिकारी से मिलकर कार्यालय खाली न कराने की मांग की थी और मामला शांत हो गया था लेकिन अब मामला लखनऊ पहुंच चुका है और लखनऊ से जो निर्देश मिलेगा वह तय करेगा की सपा कार्यालय की लीज निरस्त होती है या नहीं फ़िलहाल सपा नेताओं की चिंता बढ़ी हुई है.

Missing Son Found After 17 Years: मां ने सीने से लगाया, छतरपुर में ‘अभियान मुस्कान’ की बड़ी सफलता
Setback for America at the UN : 121 देशों के समर्थन से ईरान को मिला अहम पद
‘ट्रंप ने तिजारत की धौंस दिखा दी’, बोले मनोझ झा- हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए
Valentines Day : बॉयफ्रेंड ने होटल में लगाई फांसी, गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताई यह बात…..! परिजनों को पुलिस ने दी सूचना, तफ्तीश जारी
दामाद का धोखाधड़ी ड्रामा: ससुर से 4 लाख ठगे, पत्नी के नाम पर 10 लाख का फर्जी लोन, फिर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?