CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Encounter Case : छत्तीसगढ़ में नक्सली का फर्जी एनकाउंटर, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मृत नक्सली के शव को संरक्षित रखने के निर्देश

Fake Encounter Case : छत्तीसगढ़ में नक्सली का फर्जी एनकाउंटर, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मृत नक्सली के शव को संरक्षित रखने के निर्देश

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Air India Crash Supreme Court
Air India Crash Supreme Court

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार से शीर्ष नक्सल कमांडर रामचंद्र रेड्डी के शव को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। नारायणपुर जिले में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter Case) में रेड्डी के मारे जाने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में सीबीआइ जांच की मांग भी की गई है।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और एजी मसीह की पीठ ने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter Case) के आरोपों पर फैसला नहीं करता, तब तक शव का न अंतिम संस्कार किया जाए और न दफनाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से दशहरे की छुट्टियों के बाद इस याचिका पर सुनवाई करने को कहा है।

रेड्डी के बेटे राजा चंद्र की ओर से वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्विस ने दलील दी कि रेड्डी को यातना दी गई और फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter Case) में मार दिया गया। पुलिस उनके शव को ठिकाने लगाना चाहती है। सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्य पुलिस की तरफ से कहा कि मुठभेड़ में दो लोग मारे गए और याचिकाकर्ता के पिता पर सात राज्यों की ओर से सात करोड़ का इनाम रखा गया था।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मुठभेड़ में मारे गए एक अन्य नक्सली का शव उसके परिवार को सौंपा गया और उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। वहीं रामचंद्र रेड्डी का शव अस्पताल में रखा हुआ है।

मेहता ने कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है और पुलिस पर कोई दुर्भावना नहीं लगाई जा सकती। बता दें कि 22 सितंबर को महाराष्ट्र सीमा से लगते अबूझमाड़ इलाके में हुई मुठभेड़ (Fake Encounter Case) में रामचंद्र रेड्डी (63) और कादरी सत्यनारायण रेड्डी (67) को कथित तौर पर पुलिस ने मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार दोनों ही सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य थे।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) और बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए थे। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट दोनों के समक्ष विचाराधीन है। (Fake Encounter Case)

रायगढ़ में जंगल से भटका चीतल:ग्रामीण के घर में घुसा, वन अमला ने किया रेक्स्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Online Fraud : शादी का सपना दिखाकर कैसे ठगे गए पैसे, युवक के साथ क्या हुआ पूरा मामला
रायपुर दक्षिण उप चुनाव में Twist जेसीसीजे ने कांग्रेस को दिया निःशर्त समर्थन, अमित जोगी बोले – “सांप्रदायिक ताकतों को रोकना जरूरी”
बड़ी खबर : पूर्व IAS अनिल टूटेजा की गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, ACB और ED से मांगा स्पष्टीकरण, अगली सुनवाई 5 नवंबर को
Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?