CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Property Registry Scam : मृत महिला को जिंदा बताकर की रजिस्ट्री, कारोबारी और BJP मंडल अध्यक्ष सहित 7 पर केस दर्ज

Fake Property Registry Scam : मृत महिला को जिंदा बताकर की रजिस्ट्री, कारोबारी और BJP मंडल अध्यक्ष सहित 7 पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin 09/10/2025
Share
Fake Property Registry Scam
Fake Property Registry Scam

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। राजधानी रायपुर (Fake Property Registry Scam) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत महिला को जीवित दिखाकर उसकी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। इस सनसनीखेज जमीन घोटाले में होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और बीजेपी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृत महिला चमारिन बाई की पहचान छिपाकर उसकी जगह एक फर्जी महिला को “मुख्तियार” बनाकर पेश किया और वर्ष 1999 में जमीन की रजिस्ट्री करा दी। जबकि, मृत्यु प्रमाणपत्र (Fake Property Registry Scam) वर्ष 1980 का है। इस तरह फर्जी बैनामा के जरिये कई प्लॉटों की बिक्री कर दी गई और बाद में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक मालिकों को उनकी ही जमीन पर निर्माण से रोका गया।

कारोबारी होरा पर पुराने मामलों में भी फर्जीवाड़े के आरोप

शिकायतकर्ता रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवागन ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह होरा, जो शहर में होटल कारोबारी (Fake Property Registry Scam) के रूप में जाना जाता है, ने अपने सहयोगियों रंजीत सिंह, मंजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, हरपाल सिंह, अविनाश सिंह और बीजेपी नेता दलविंदर सिंह बेदी के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि जब भू-स्वामी अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू करते थे, तो आरोपियों ने धमकी देते हुए पथराव किया और कहा कि “यह जमीन गुरुचरण भैया की है।”

भाजपा नेता का नाम आने से सियासी हलचल

इस मामले में बीजेपी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी (Fake Property Registry Scam) का नाम आने से सियासी गलियारों में हलचल है। सूत्रों के अनुसार, होरा और बेदी के बीच कारोबारी और राजनीतिक संबंध पुराने हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजनीतिक रसूख के चलते वर्षों से यह जमीन प्रकरण दबा दिया गया था। आवेदक ने बताया कि वर्ष 2005 और 2006 में न्यायालय (Fake Property Registry Scam) ने इन फर्जी रजिस्ट्रियों को निरस्त घोषित कर दिया था। बावजूद इसके, आरोपी पक्ष बार-बार कब्जा करने की कोशिश करता रहा। पुलिस को अब सभी दस्तावेज—रजिस्ट्री की प्रतियां, कोर्ट ऑर्डर और मृत्यु प्रमाणपत्र—प्रस्तुत कर दिए गए हैं।

मुख्य आरोपी: गुरुचरण सिंह होरा

पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस थाना (Fake Property Registry Scam) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी आरोपियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने गुरुचरण सिंह होरा को मुख्य आरोपित बनाया है। जबकि रंजीत सिंह, मंजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, हरपाल सिंह, अविनाश सिंह, दलविंदर सिंह बेदी उर्फ लवी बेदी सह आरोपित बनाए गए हैं।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 09/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?