CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farmer Protest Durg : कलेक्टर से मिलने से रोका, किसान नेता ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

Farmer Protest Durg : कलेक्टर से मिलने से रोका, किसान नेता ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

By Newsdesk Admin 09/10/2025
Share
Farmer Protest Durg
Farmer Protest Durg

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। टावर लाइन प्रभावित किसानों का मुआवजा राशि निर्धारण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रभावित किसान गुरुवार को कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे थे। किसान कलेक्टर से मुलाकात कराए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक रखा था। इस दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता व जनपद सदस्य ढालेश साहू ने अचानक अपने शरीर के ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया (Farmer Protest Durg)। नजर पड़ते ही मौके पर मौजूद पुलिस जवान हरकत में आए और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद ढालेश साहू सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को कलेक्टर से मिलाया गया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि तीन दिन में प्रत्येक पंचायतों में प्रभावित किसानों और स्वीकृत मुआवजा राशि की सूची चस्पा कर दी जाएगी (Farmer Protest Durg)। ढालेश साहू ने बताया कि पीड़ित किसान इसके पहले चार बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं थे। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान शरीर पर पेट्रोल उड़ेलने के बाद कलेक्टर से मुलाकात कराई गई।

टावर लाइन प्रभावित किसानों ने 9 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव की सूचना जिला प्रशासन को पहले से ही दे दी थी (Farmer Protest Durg)। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने 400 केवी टावर लाइन परियोजना के मुआवजा में अनियमितता का आरोप लगाया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 19 ग्रामों के लगभग 1650 किसान 400 केवी ट्रांसमिशन टावर लाइन परियोजना के तहत प्रभावित हैं।

किसानों ने मुआवजा वितरण में अनियमितता, मनमानी और पारदर्शिता का अभाव बताया है (Farmer Protest Durg)। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने मुआवजा वितरण अधिनियम 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है तथा शासनादेश मार्च 2025 टावर बेस के 200 प्रतिशत और राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के 30 प्रतिशत मुआवजा राशि में मनमाने ढंग से कटौती की गई है।

प्रभावित किसानों का आरोप है कि क्षेत्रीय तहसील कार्यालयों द्वारा बिना अधिसूचना जारी किए, बिना ग्रामसभा की सहमति और बिना सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराए किसानों से जबरन हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है (Farmer Protest Durg) और किसानों के अधिकारों का हनन करता है। किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन अधिनियम 2013 के अनुसार मुआवजा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए और पुनः सर्वे कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करे।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 09/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?