CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजार:दुर्ग में खेती प्रभावित, सिंचाई के साधन उपलब्ध लेकिन बिजली कटौती से परेशान

खरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजार:दुर्ग में खेती प्रभावित, सिंचाई के साधन उपलब्ध लेकिन बिजली कटौती से परेशान

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 जुलाई |

दुर्ग जिले में किसानों को अलग-अलग तरह की परेशानी हो रही है। मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने से बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में डीएपी खाद का अभाव है। वैकल्पिक उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है तो वे बिजली कटौती से परेशान है।

खरीफ फसल की बुवाई कर बैठे किसानों को अब सिर्फ मानसून की बारिश का इंतजार है। मानसून की बेरुखी से खेती के कार्य बंद हैं। जहां सिंचाई के साधन उपलब्ध है तो लाइट नहीं होने से उसमें भी परेशानी आ रही है।

अगले फसल की तैयारी शुरू

16 जून से मानसून सक्रिय होने के बाद खरीफ फसल की तैयारी शुरू हो थी। नौतपा में हुई बारिश के बाद किसानों ने खेतों की जुताई कर अगले फसल की तैयारी शुरू कर दी थी । जिले के कृषक रोपाई और बुआई दोनों पद्धति से कृषि कार्य करते हैं।

खेती के लिए अनुकूल मौसम और खेत की तैयारी होने के बाद जिले के अधिकतर किसानों ने पारंपरिक धान की बुवाई कर दी थी। जिन किसानों के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था है वह खेत में धान डालकर रखे हुए हैं। कृषि विभाग ने मांग के अनुरूप खाद का भंडारण भी कर लिया गया है।

धान की रोपणी तैयार

मानसून आने के 15 दिन बाद बारिश नहीं होने से किसानों को चिंता है। नौतपा में हुई बारिश के बाद किसान अकरस जुताई कर चुके थे। जिन किसानों के खेत में सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं थे उन्होंने मानसून आने के बाद उन्होंने धान की बुवाई भी कर दी है। जहां सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं ऐसे कृषकों ने धान की रोपाई पद्धति से खेती करने के लिए धान की रोपणी तैयार की है।

ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने की मांग

जिले के धमधा ब्लॉक के ननकट्ठी और बोडेगांव के किसानों ने सोमवार को आयोजित जन दर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया।

किसानों की मांग हैं कि ट्रांसफर की क्षमता 25 एचपी से बढ़कर 63 एचपी की जाए । बिजली की समस्या से सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब तक हुई बारिश का आंकड़ा

कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 30 जून तक 103.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है । आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक बारिश पाटन तहसील में 207.0 मिलीमीटर वर्षा और न्यूनतम 65.9 मिलीमीटर धमना तहसील में दर्ज की गई है।

इसके अलावा दुर्ग तहसील में 89.7 मिली मीटर , अहिवारा तहसील में 92.4 मिली मीटर , भिलाई 3 तहसील में 92.6 मिलीमीटर और बोरी तहसील में 78.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है ।

कृषि विभाग ने मांग के अनुरूप पर्याप्त उर्वरक का भंडारण कर लिया है । चूंकि वैश्विक समस्या के कारण गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष डी.ए.पी. उर्वरक वितरण लक्ष्य के खिलाफ आबंटन कम होने से कृषकों को डी.ए.पी. की जगह अन्य वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

कृषि उप संचालक कृषि मिली जानकारी अनुसार जिले में उर्वरक की स्थिति इस प्रकार से है –

यूरिया – 27600 मि.टन, सिंगल सुपर फास्फेट-18310 मि.टन पोटाश-5700 मि.टन डी.ए.पी.-5267 मि.टन, 12ः32ः16-3666 मि.टन व अन्य 17484 मि.टन कुल 78027 मि.टन के लक्ष्य के खिलाफ

जिले में यूरिया- 20642 मि.टन, सिंगल सुपर फास्फेट-14223 मि.टन, पोटाश-5283 मि.टन, डी.ए.पी.-6744 मि.टन, 12ः32ः16-978 मि.टन व अन्य 4773 मि.टन कुल 52643 मि.टन का भण्डारण आज तक कर लिया गया है।

भंडारित उर्वरक का सहकारी समितियों एवं निजी प्रतिष्ठानों के माध्यम से यूरिया- 16862 मि.टन, सिंगल सुपर फास्फेट-8193 मि.टन, पोटाश-3815 मि.टन, डी.ए.पी.- 6293 मि.टन, 12ः32ः16-371 मि.टन व अन्य 4445 मि.टन कुल 39979 मि.टन का वितरण कृषकों को किया गया है।

वर्तमान स्थिति में प्राथमिक सहकारी समितियों एवं निजी प्रतिष्ठानों में

यूरिया-3194 मि.टन, सिंगल सुपर फास्फेट-2296 मि.टन, पोटाश-1131 मि.टन, डी.ए.पी.-444 मि.टन, 12ः32ः16-607 मि.टन व अन्य 233 मि.टन कुल 7905 मि.टन उर्वरक जिले में शेष है।

Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार
Smart Meter Bill Protest : स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
JEE मेन्स का रिजल्ट जारी : 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में MP-CG से कोई नहीं, देश भर से ऐसे 24 टॉपर्स
मंत्री के ससुराल में हुई चोरी का खुलासा:मनेंद्रगढ़ में 5 आरोपी पकड़ाए; सोने के आभूषण और नगदी बरामद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित
Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित

सूरजपुर जिले के बिहारपुर में प्रशासनिक लापरवाही (Surajpur…

Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू
Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

देश में जनगणना (Digital Census 2027) की तैयारी…

Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव
Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ (Dongargarh…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : कत्लखाने ले जाए जा रहे बैल मामले में फरार चालक राजनांदगांव से गिरफ्तार

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे…

Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान
Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?