CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Allahabad High Court : कानूनी जंग में ‘बाप-बेटी’ आमने-सामने! IPS पिता ने सिपाही को बर्खास्त किया, वकील बेटी ने हाई कोर्ट से वापस दिलवाई नौकरी

Allahabad High Court : कानूनी जंग में ‘बाप-बेटी’ आमने-सामने! IPS पिता ने सिपाही को बर्खास्त किया, वकील बेटी ने हाई कोर्ट से वापस दिलवाई नौकरी

By Newsdesk Admin 10/08/2025
Share
Allahabad High Court

सीजी भास्कर 10 अगस्त : उत्तर प्रदेश पुलिस और इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से जुड़ा एक बेहद रोचक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे और कानूनी जगत दोनों में चर्चा का विषय बना दिया। मामला उस समय सुर्खियों में आया जब एक आईपीएस पिता ने विभागीय कार्रवाई करते हुए एक सिपाही को बर्खास्त करने का आदेश दिया, जबकि उसी सिपाही का केस लड़ने वाली वकील उनकी अपनी बेटी निकली। बेटी ने अदालत में दलीलें देकर अपने क्लाइंट को न केवल बहाल कराया, बल्कि कोर्ट में अपने ही पिता को भी जवाब देने के लिए खड़ा कर दिया।

यह पूरा मामला यूपी के बरेली रेंज के तत्कालीन आईजी राकेश सिंह और उनकी वकील बेटी अनुरा सिंह से जुड़ा है। वर्तमान में राकेश सिंह यूपी पुलिस से रिटायर हो चुके हैं। जनवरी 2023 में त्रिवेणी एक्सप्रेस से सफर कर रही 17 वर्षीय किशोरी ने सिपाही तौफीक अहमद पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। लोअर कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिपाही को बरी कर दिया गया, लेकिन विभागीय जांच के आधार पर तत्कालीन आईजी राकेश सिंह ने तौफीक अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

सिपाही ने बर्खास्तगी के आदेश को रद्द करने के लिए अपील की, जिसे तत्कालीन आईजी ने खारिज कर दिया। इसके बाद तौफीक अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वकील के रूप में अनुरा सिंह को चुना। सुनवाई के दौरान अनुरा सिंह ने कोर्ट के सामने विभागीय जांच की कमियां और नियमों के उल्लंघन के तथ्य पेश किए। उन्होंने तर्क दिया कि सिपाही को बर्खास्त करते समय कई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। इस दौरान कोर्ट ने राकेश सिंह को भी पेश होने और अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया।

हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में एक तरफ राकेश सिंह ने बतौर आईजी रहते हुए अपनी कार्रवाई को सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी अनुरा सिंह ने अपने क्लाइंट के साथ हुई कथित अन्याय को विस्तार से रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभागीय कार्रवाई को रद्द करते हुए सिपाही की सेवा बहाल करने का आदेश दिया।

यह जीत बेटी के लिए पेशेवर उपलब्धि थी, लेकिन पिता के लिए भी यह कम गर्व का क्षण नहीं था। रिटायर्ड आईपीएस राकेश सिंह ने कहा, “मैंने कोर्ट में अपना पक्ष रखा और मेरी बेटी ने भी अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। किसी भी पिता के लिए यह गौरवशाली क्षण है कि उसकी संतान अपने पेशे में सफल हो और सच्चाई के पक्ष में खड़ी हो।”

You Might Also Like

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

Newsdesk Admin 10/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?