CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निपाह वायरस का खौफ : केरल में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, जानें ताजा हालात

निपाह वायरस का खौफ : केरल में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, जानें ताजा हालात

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर 07 जुलाई। केरल में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों पर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि राज्य में निपाह वायरस के प्रकोप की वजह से कुल 425 लोग निगरानी में हैं।

इनमें से सबसे अधिक 228 लोग मलप्पुरम, 110 पलक्कड़ और 87 कोझीकोड जिले से हैं। मलप्पुरम में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोझीकोड में निगरानी वाली लिस्ट में शामिल सभी 87 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं, जबकि पलक्कड़ में 61 स्वास्थ्यकर्मी निगरानी में हैं। एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पलक्कड़ में एक संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिलों में बुखार सर्वे, होम विजिट और मानसिक परामर्श सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पलक्कड़ और मलप्पुरम में पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की रूट मैप भी सार्वजनिक कर दी गई है।

108 एम्बुलेंस सेवा समेत सभी चिकित्सा सुविधाएं अलर्ट मोड पर हैं। साथ ही संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिशें भी तेज कर दी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, राज्य स्वास्थ्य मिशन निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, ज़िला कलेक्टर, डीएमओ, पुलिस अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मलप्पुरम में युवती की मौतइस बीच, मलप्पुरम ज़िले की 18 वर्षीय युवती की निपाह संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है, वहीं पलक्कड़ की 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

पलक्कड़ ज़िले में स्वास्थ्यकर्मी अब तक 2,000 से अधिक घरों में जाकर जांच कर चुके हैं। सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाने, N95 मास्क पहनने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

साथ ही क्वारंटीन के मानकों का सख्ती से पालन, बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने और सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसी लक्षणों पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित करने को कहा गया है।

सगी भाभी और भतीजी का दुपट्टे से गला घोंट युवक हुआ फरार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस
हिंदी बोलना मातृभाषा का अपमान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का सम्मान… संवाद प्रोग्राम पर बोले किशन रेड्डी
CG Breaking 🛑 यूथ कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, लाठी-डंडे लेकर नकाबपोश साथियों के साथ घुसा, शराब की बोतलें फेंककर मारी, जांच में जुटी पुलिस
Rat Killers Eaten By Mistake : मिठाई समझकर खा ली चूहे मारने की दवा, 60 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?