CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल न देने पर भी लगा जुर्माना! हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल न देने पर भी लगा जुर्माना! हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Delhi High Court: दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम के अनुसार, 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को सड़क पर चलने की इजाजत नहीं है. इसी नियम को मानते हुए कथित तौर पर पेट्रोल पंप मालिक इन गाड़ियों को तेल नहीं दे रहे थे. लेकिन, फिर भी उन पर जुर्माना लगाया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की. अब कोर्ट ने दिल्ली सरकार और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमेटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस मिणी पुष्कर्णा की बेंच ने दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है और सितंबर माह में अगली सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया है.

दिल्ली HC में याचिकाकर्ताओं ने दी दलील

दरअसल, 1 जुलाई से दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल न देने का निर्देश कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा लागू कर दिया गया है. इसके लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग, पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक रणनीति बनाई है.

हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने इन निर्देशों के पीछे की मंशा का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि पेट्रोल पंप मालिकों पर ऐसे नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनके प्रवर्तन का उनके पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है.

क्या पेट्रोल पंप संचालकों पर लागू नहीं होता है नियम?

दिल्ली HC में याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि पेट्रोल पंप संचालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192 के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि यह धारा उनके ऊपर लागू ही नहीं होती. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों को दिल्ली सरकार द्वारा लागू किए जा रहे निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी दी जा रही है, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

ऐसी स्थिति में अगर कोई अनजाने में चूक हो जाए तो भी उन्हें सजा दी जा रही है. याचिका में यह भी कहा गया है कि एक पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन लगभग तीन हजार गाड़ियां तेल भरवाने आती हैं और कई बार एक साथ कई यूनिट से तेल दिया जाता है, ऐसे में गलती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

क्या पेट्रोल पंप मालिकों पर कानून लागू करना गलत?

दिल्ली HC में दाखिल अर्जी के मुताबिक, पेट्रोल पंप संचालक निजी संस्थाएं हैं जो तेल विपणन कंपनियों के साथ अनुबंध पर काम करते हैं. उन्हें कानून लागू करने की जिम्मेदारी सौंपना कानून के शासन के सिद्धांतों का उल्लंघन है. हालांकि, याचिका में यह भी स्वीकार किया गया है कि NCR इलाके में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कठोर कदम आवश्यक हैं.

 सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, सीएनजी से चलने वाले ओवरएज वाहनों को फिलहाल इस नियम से छूट दी गई है. ऐसे में यह देखना बेहद अहम होगा कि कोर्ट में दाखिल याचिका पर सरकार क्या जवाब दाखिल करती है. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं, NGT का 2014 का आदेश भी 15 साल से पुराने वाहनों के सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग पर रोक लगाता है.

देखिए विडियो, कार की ठोकर से स्कूटी सवार युवती बीच मझधार में ऐसे फंसी कि पूछिए मत, रैस्क्यू के लिए दो युवक भी उतरे
LG Electronics IPO India : एलजी के 11 हजार करोड़ के आइपीओ में 4.43 लाख करोड़ रुपये के आवेदन
Tejas Mk1A First Flight India : अब इंडियन एयरफोर्स दुश्मन पर बरसाएगा ‘स्वदेशी प्रहार’, तेजस Mk1A ने भरी पहली उड़ान
वीडियो कॉल पर दिखी नई दुल्हन, फिर तीन तलाक… पहली बीवी ने जब सच्चाई सुनी तो …
एक पाव आलू चोरी हुआ तो बुला ली पुलिस 🛑 सब्जी बनाने युवक ने छील कर रखा था और ले उड़ा चोर, सोशल मीडिया पर मजेदार Video Viral
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

Health Alert
Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

जिले में मलेरिया का असर लगातार गंभीर होता…

Murder Case
Murder Case : पति की मौत के पीछे निकली चौंकाने वाली वजह, पुलिस जांच में पत्नी ने खोला पूरी रात का राज

अभनपुर क्षेत्र में एक चौकीदार का शव मिलने…

Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार
Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार

डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar Post Case) के खिलाफ…

Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन (Chhattisgarh Conversion Rules 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?