CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ड्रोन से हुई निगरानी, मस्जिदों के इर्द-गिर्द पुलिस रही तैनात, social media पर भी नजर

ड्रोन से हुई निगरानी, मस्जिदों के इर्द-गिर्द पुलिस रही तैनात, social media पर भी नजर

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद गुरुवार से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों और मुस्लिम बोल इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही पुलिस जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक अदा करने के लिए कमर कसी थी. शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज के दौरान ड्रोन से सभी मस्जिदों की निगरानी कराई

संसद के दोनों सदनों में वक्फ बिल पास होने के बाद देशभर में मुस्लिम समाज में रोष बढ़ गया है. इस स्थिति को देखते हुए जिले में शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।

पुलिस ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की और यह चेतावनी दी कि यदि किसी ने शहर की फिजा को खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जुमे की नमाज के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा.

डीएम और एसपी भी करते रहे भ्रमण : शुक्रवार को नगर की प्रमुख मस्जिदों सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई. नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, प्यार-मोहब्बत, भाईचारे और कौम की बेहतरी के लिए दुआ की गई. मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं और बच्चे सुबह से ही जुमे की तैयारी में जुटे रहे. नमाज 12:30 बजे से लेकर 2:45 बजे तक अदा की गई, जबकि घरों में भी महिलाओं और युवतियों ने नमाज अदा की.

शहर की प्रमुख जामा मस्जिद पर करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, अपनी टीम के साथ और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरव दीक्षित और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही सुरक्षा की दृष्टि से नगर के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर रहे थे.

की गई ये अपील : पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो या संदेशों का आदान-प्रदान न करें.

नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने जनता से कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है और किसी भी समस्या की स्थिति में वे 112 या नजदीकी चौकी थाने से संपर्क कर सकते हैं.

करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।

नमाज अदा कराने वाले इमामों में जामा मस्जिद के मौलाना असद अलीम शमशी, शाही मस्जिद के मोहम्मद आरिफ, मस्जिद मेवा फरोशान के मौलाना शफी अहमद कासमी, मस्जिद आगा साहब के मौलाना फारुख और अन्य इमामों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कराई।

Assault on Naib Tehsildar : कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की दी चेतावनी
पहले ‘जय गुजरात’, अब मुंबई को बताया पड़ोसी राज्य की राजधानी, शिवसेना सांसद प्रताप जाधव को क्या हुआ?
Pen Cap In Windpipe Case : युवक की श्वासनली से निकला प्लास्टिक ढक्कन, 5 साल तक खांसी की वजह निकली पेन की कैप
SP अंकिता शर्मा पहुंची थाना मालखरोदा, किया वार्षिक औचक निरीक्षण, आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने दी हिदायत
Raigarh Illegal Scrap Seized: पुलिस ने 6 लाख का कबाड़ पकड़ा, सक्ती-जांजगीर के दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?