CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले बाबूलाल को पीटा, फिर भाभी-भाई, मां और दादी को…बांधकर जिंदा जलाया; वो चश्मदीद जिसने देखा पूर्णियां कांड?

पहले बाबूलाल को पीटा, फिर भाभी-भाई, मां और दादी को…बांधकर जिंदा जलाया; वो चश्मदीद जिसने देखा पूर्णियां कांड?

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बिहार के पूर्णिया के टेटगामा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या ने हिला कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में 23 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. दो लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है. मृतकों में बाबूलाल उरांव (पति), सीता देवी (पत्नी), मो कातो (मां), रानी देवी (बहू) और मनजीत (बेटा) शामिल हैं. जिस समय भीड़ रविवार रात पांचों को जिंदा जला रही थी, उसी वक्त 12 साल का एक बच्चा छिपकर ये सब देख रहा था. गनीमत रही कि भीड़ की नजरों से वह बच गया, नहीं तो इसकी भी हत्या हो जाती. इस बच्चे ने अब उस वारदात की पूरी कहानी पुलिस को बताई है.

बच्चे का नाम सोनू है, जोकि मृतक बाबूलाल उरांव का बेटा है. उसने बताया कि रविवार रात को लगभग 10 बज रहे थे. इसी बीच, गांव के कई लोग अचानक ही घर पर धमक पड़े और हंगामा करने लगे. पिता बाबूलाल के साथ मारपीट की. उस समय घर में भाई, भाई, मां और दादी भी मौजूद थे. गांववालों ने इनके साथ भी मारपीट की.

मैंने घरवालों को जिंदा जलते देखा’

सोनू ने बताया कि रात के करीब एक बज रहे थे. मारपीट के बाद भाई, भाई, मां-पापा और दादी को गांववालों ने एक खंभे से बांध दिया. पांचों पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. मेरे घरवाले जल रहे थे, ये मैं अपनी आंखों से देख रहा था.

कैसे खुद की बचाई जान?

सोनू के मुताबिक, एक महिला उसके पास आई और बोली कि यहां से चले जाओ, नहीं तो तुम्हें भी गांववाले जला देंगे. इसके बाद वह वहां से भाग गया. उसने बताया कि अगर वो नहीं भागता तो वह भी जिंदा नहीं होता. वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. गांव का कोई भी व्यक्ति इस घटना पर प्रतिक्रिया देने से बच रहा है.

गांव में पंचायत के बाद पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या

बीते रविवार को टेटगामा गांव में एक परिवार पर अंधविश्वास का आरोप लगाकर घर के पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर गांव में एक पंचायत भी हुई थी. बताया जा रहा है कि इस पंचायत में करीब 300 लोग शामिल हुए. पंचायत के बाद बाबूलाल उरांव और उसके परिवार के चार सदस्यों की जलाकर हत्या कर गई.

केस से धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगने पर महिला SI सस्पेंड…
Vande Mataram anniversary debate: संसद में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा, पीएम करेंगे शुरुआत—विपक्ष भी तैयार
SIP For Home Loan : 50 लाख होम लोन ले रहे हैं? इस स्मार्ट SIP ट्रिक से ब्याज की पूरी भरपाई, Loan होगा लगभग इंटरेस्ट-फ्री
Ghazipur Incident: दूल्हे के गांव में बवाल, खंभे से बांधकर पीटे गए मेहमान – सुबह होते ही मच गई अफरा-तफरी
मॉडल ने तोड़ा रिश्ता… सनकी आशिक के इशारे पर दोस्तों ने घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज में पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?