CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Free Fire Addiction Child Death : 10 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- हत्या है, पुलिस मान रही आत्महत्या

Free Fire Addiction Child Death : 10 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- हत्या है, पुलिस मान रही आत्महत्या

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
Free Fire Addiction Child Death
Free Fire Addiction Child Death

सीजी भास्कर, 2 अगस्त। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बच्चे का शव घर में लोहे की पाइप पर चुन्नी से लटकता मिला। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है वहीं स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

Contents
  • बेटे की हत्या का आरोप लगाया
  • पुलिस को नहीं मिला शरीर पर चोट का निशान

पुलिस का कहना है कि बच्चा मोबाइल पर गेम खेलने की लत का शिकार था। मौके से बरामद मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि बच्चा 11 घंटे से मोबाइल देख रहा था। उसने सात घंटे गेम (फ्री फायर) खेला और चार घंटे यूट्यूब पर सक्रिय रहा।

सैयद नांगलोई में निगम विद्यालय में पढ़ने वाला बच्चा माता पिता के साथ अंबिका विहार कालोनी में रहता था।

माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। बड़ा भाई आगरा में आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। पिता ने बताया कि घटना वाले दिन यानी 31 जुलाई को तेज वर्षा के कारण बच्चा स्कूल नहीं गया था। 

मां और वह सुबह काम पर निकल गए। जब वे शाम को लौटे तो घर के बाहर लोगों की भीड़ दिखी। अंदर जाकर देखा तो उनका बेटा लोहे की पाइप पर चुन्नी से लटका था। पास ही उसका मोबाइल पड़ा था, जिस पर गेम चल रहा था।

बेटे की हत्या का आरोप लगाया

पिता का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है और फिर इसे आत्महत्या का रूप दे दिया। उनके मुताबिक करीब 10 फीट की ऊंचाई पर पाइप था। बच्चा वहां तक पहुंच ही नहीं सकता था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से सभी दुखी थे, लेकिन शनिवार को जब कमरे में रखे सामान की तलाशी ली तो तीन लाख रुपये की नकदी गायब थी। यह रकम साड़ी में छिपाकर बच्चे की मां ने रखी थी। ऐसा लगता है कि बच्चा शायद पानी पीने घर से बाहर निकला तो चोर आया और जब वह पैसे निकाल रहा था, तब बच्चे की नजर उस पर पड़ गई।

इसके बाद चोर ने बच्चे की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया।

पिता ने कहा कि उनके बच्चे को मोबाइल पर गेम खेलने की कोई लत नहीं थी। इस मोबाइल का इस्तेमाल केवल इनकमिंग काल के लिए किया जाता था। यह मोबाइल रिचार्ज भी नहीं था।

ऐसे में इस पर गेम खेलने या यूट्यूब देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

पुलिस को नहीं मिला शरीर पर चोट का निशान

पुलिस ने मामले में धारा 194 (आत्महत्या के लिए उकसाने की जांच) के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बच्चे के परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि क्या बच्चे को माता-पिता की डांट, स्कूल का दबाव या गेम में असफलता के कारण मानसिक तनाव था।

पुलिस का कहना है कि बच्चे के शरीर के बाहरी हिस्से में कोई चोट का निशान नहीं मिला है।

HDFC Bank Employee Fraud : बिलासपुर में कैंसर अस्पताल के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त ही निकला ‘विदेशी महिला’, 103 करोड़ के फर्जी DD का दिखाया लालच
महिला के पेट से निकला 16.75 किलो ट्यूमर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होगा दर्ज!
शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र
जासूसी के खेल में ISI का कोड हुआ डिकोड… फर्जी नाम पर पासपोर्ट, PAK एजेंट बना वीजा अफसर
तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप ने किया पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब कुछ हो गया ठीक?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डरोजगार

बार-बार रिजेक्शन से तंग युवक ने बनाया ‘मजाकिया’ रिज्यूमे, अब कंपनियां दे रहीं इंटरव्यू का बुलावा!

08/07/2025
Covid 19 Update
छत्तीसगढ़देश-दुनियाराज्यस्वास्थ्य

Covid 19 Update : देश में कोरोना ने करी वापसी, हजार से ज्यादा लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, छग समेत 16 राज्यों में फैल रहा है कोविड

26/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Pilgrims Bus Accident Surajpur: ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस, 15 घायल, एक की मौत

03/02/2026
देश-दुनिया

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?