CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिमला में कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल? जानिए किन नियमों का पालन करना ज़रूरी

शिमला में कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल? जानिए किन नियमों का पालन करना ज़रूरी

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

शिमला , 07 मई 2025 :

Mock Drill in Shimla: शिमला शहर में मॉक ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” 7 मई 2025 को सांय 4 बजे आयोजित होगा. उपायुक्त कार्यालय परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में ऑपरेशन अभ्यास किया जाएगा. वहीं शहर में शाम 7:20 से लेकर 7:30 बजे तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा. जिला प्रशासन सुबह 10 बजे से ही मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर चुका है. यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी.

उपायुक्त ने कहा कि लोग प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और ऑपरेशन अभ्यास में अपनी सहभागिता भी निभाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने ऑपरेशन अभ्यास को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरित जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ना) ग्रामीण मनजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

जिला प्रशासन के ऑपरेशन अभ्यास के दौरान कदम

जिला प्रशासन द्वारा ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत सिविल डिफेंस (सीडी) योजनाओं के तहत सीडी वार्डन और स्वयंसेवकों को नामांकित किया जाएगा. पूरे जिले का जोखिम मूल्यांकन करते हुए वीए/वीपी (सैन्य खतरे) की पहचान की जाएगी.

एयर रेड चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट और छलावरण उपायों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा. इसके साथ ही सीडी योजना का निर्माण और उसका नियमित अभ्यास सुनिश्चित किया जाएगा. निकासी योजना को तैयार कर उसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा.

आपातकालीन सेवाओं जैसे चिकित्सा, भोजन, पानी और अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. नागरिकों को प्रशिक्षण देने और समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन नियमों का पालन करें.

आम नागरिक इन नियमों का पालन करें

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं. यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सायरन की आवाज सुनकर शांत रहें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.

सायरन बजते ही खुले इलाकों से तुरंत हट जाएं और किसी सुरक्षित इमारत, घर या बंकर में शरण लें. यदि आप बाहर हैं, तो नजदीकी इमारत में प्रवेश करें और सायरन बजने के 5 से 10 मिनट के भीतर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास करें. अगर आपके क्षेत्र में बंकर उपलब्ध हैं, तो वहां जाएं.

इस मॉक ड्रिल के दौरान ‘क्रैश ब्लैकआउट’ का अभ्यास भी किया जाएगा, जिसमें सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन के लिए किसी स्थान को निशाना बनाना मुश्किल हो. अपने घर की खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को काले कपड़े या अन्य सामग्री से ढक दें, ताकि कोई रोशनी बाहर न जा सके.

सड़क पर वाहन चला रहे हों तो लाइटें बंद कर दें और वाहन रोक दें, जैसा कि प्रशासन द्वारा निर्देशित किया जाएगा. मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

सोशल मीडिया की झूठी खबरो पर भरोसा न करें

साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और निकासी के दौरान शांत रहें. अपने परिवार के साथ निकासी योजना पर पहले से चर्चा करें और अपने नजदीकी निकासी मार्ग व सुरक्षित स्थान की जानकारी रखें. टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर ध्यान दें, क्योंकि मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी. अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें.

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन किट की उपयोगिता के बारे में बताया जा सकता है, जिसमें पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, बैटरी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी, अतिरिक्त कपड़े और कंबल शामिल होने चाहिए, सुनिश्चित करें कि यह किट आसानी से उपलब्ध हो. स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और पुलिस के साथ सहयोग करें. सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों से आने वाली झूठी खबरो पर भरोसा न करें और केवल सरकारी चैनलों व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का ही पालन करें.

पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद…
बच्ची के साथ किया था डिजिटल रेप, अब मकान मालिक को 20 साल की कैद, जानें क्या होता है ये?
Haryana News: अनिल विज का तंज, ‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बैनर्जी’
जीजा पर पति ने किया कमेंट, सुनते ही तुनक गई पत्नी, हसबैंड पर चाकू से किया हमला
Forest workers assaulted : चार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सीजी भास्कर, 17 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू

Amit Shah's Chhattisgarh visit

Security camps will be converted in Bastar : स्कूल-अस्पताल के रूप में मिलेंगी नई सुविधाएं

Security camps will be converted in Bastar

Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

Villager killed in elephant attack in Raigarh

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap

You Might Also Like

Anjaw Road Accident
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Anjaw Road Accident :  21 मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 17 लोगों के मरने की आशंका

11/12/2025
Bilaspur High Court Judgment
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Municipal Commissioner Misuse Case: कर्मचारी से निजी काम कराने का आरोप, हाईकोर्ट सख्त

17/01/2026
देश-दुनिया

Child Drug Abuse Report: 11 साल की उम्र में शुरू हो रहा नशा—10 शहरों के सर्वे ने दिखाई डराने वाली हकीकत

10/12/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनिया

जबलपुर में होटल के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव, एक मार्च को लिया था कमरा..

02/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?