CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhalawar School Roof Fall : एक की छत, दूसरे की दीवार गिरी, सरकार ने गठित की हाई-लेवल कमेटी

Jhalawar School Roof Fall : एक की छत, दूसरे की दीवार गिरी, सरकार ने गठित की हाई-लेवल कमेटी

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Jhalawar School Roof Fall
Jhalawar School Roof Fall

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : झालावाड़ के पिपलोदी में शुक्रवार को सरकारी स्कूल (Jhalawar School Roof Fall) के कमरे की छत गिरने से सात बच्चों की मौत और 21 बच्चों के घायल होने के बाद से राजस्थान में स्कूलों की दीवार और छतों के गिरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।

हादसे के तीसरे दिन रविवार को वर्षा के दौरान उदयपुर के रूपावली गांव में एक प्राथमिक स्कूल के कमरे की दीवार गिर गई, जबकि चूरू जिले के हरदेसर गांव में मरम्मत के दौरान सरकारी स्कूल के बरामदे की छत गिर गई।

अवकाश होने के कारण दोनों जगह कोई बच्चा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टला। हालांकि, हरदेसर में एक मजदूर घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी नागौर व सिरोही में दो सरकारी स्कूलों की छत गिर गई थी। झालावाड़ में ही रविवार को एक पुराने सामुदायिक भवन की दीवार भी गिर गई। हालांकि, यहां भी कोई जनहानि नहीं हुई।

उधर, पिपलोदी हादसे के बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, अस्पतालों सहित सरकारी भवनों, पुल एवं छोटी पुलियों की सुरक्षा समीक्षा को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में गठित कमेटी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 और वित्त विभाग के एक अधिकारी को शामिल किया गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने प्रदेश की 170 तहसीलों के 7500 सरकारी स्कूलों की मरम्मत का निर्णय लिया है। इसके तहत कलेक्टरों की निगरानी में सर्वे कराया जाएगा और जर्जर भवनों को तोड़ा जाएगा। इस दौरान वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कंटेनर लगाकर कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

इस बीच, पिपलोदी हादसे के विरोध में धरना-प्रदर्शन का दौर भी जारी है। रविवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने झालावाड़ में राजमार्ग पर धरना देकर ग्रामीणों को संबोधित किया। शनिवार को समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय नेता नरेश मीणा को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में फिर गिरफ्तार किया गया।

नरेश और उनके दो साथियों को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मीणा के खिलाफ झालावाड़ मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें आपातकालीन सेवाओं को बाधित करने, तोड़फोड़ करने व धरना-प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया था।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
Lalbaugcha Raja VIP Controversy: 48 घंटे लाइन में खड़े भक्तों की शिकायत मानवाधिकार आयोग में दर्ज
Indore Future Ready IT City : सुपर कॉरिडोर पर देश की नई हाई-टेक सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार
पहली बार 100 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा, स्पैरो कंपनी से 60% ज्यादा टैक्स की हुई वसूली
शराबी दूल्हे की हरकतें देख भड़की दुल्हन, मंडप में ही ठुकराई शादी!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?