CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘इसको तो कुछ नहीं आता, इसकी शादी कर दो’, तानों के बीच UPSC क्रैक कर अदीबा बनीं अफसर

‘इसको तो कुछ नहीं आता, इसकी शादी कर दो’, तानों के बीच UPSC क्रैक कर अदीबा बनीं अफसर

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

03 मई 2025 :

UPSC Results 2024: यवतमाल की तंग गलियों से निकलकर UPSC की ऊंचाइयों तक का सफर आसान नहीं था. ‘इसको तो कुछ नहीं आता, बेटी है कितना पढ़ेगी, इसकी शादी कर दो’ जैसे तानों के बीच अदीबा अहमद ने वो कर दिखाया जो समाज को आईना दिखा सके. महाराष्ट्र के यवतमाल की रहने वाली अदीबा ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 142वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.

अदीबा के पिता अश्फाक अहमद एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं और मां एक गृहिणी. सीमित आय और सामाजिक दबावों के बीच भी उन्होंने कभी अपनी बेटी के सपनों को छोटा नहीं होने दिया. BBC से बातचीत में अदीबा बताती हैं कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन उनके माता-पिता ने कभी उन्हें पढ़ाई से दूर नहीं किया. मां ने उम्र के ढलते पड़ाव में भी घर का पूरा बोझ खुद उठाया ताकि बेटी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे सके.

मां ने कभी नहीं करने दिए घर के काम- अदीबा

अदीबा बताती हैं, “मेरे इलाके में छोटी उम्र की लड़कियों से घर का पूरा काम करवा लिया जाता है, लेकिन मेरी मां ने कभी मुझे इन चीजों में नहीं डाला. जब भी कोई कहता था कि मुझे घर के काम नहीं आते या मुझे बाहर भेजना ठीक नहीं, तो बहुत बुरा लगता था.”

3 बार असफलता के बाद भी बनाए रखी हिम्मत- अदीबा

कठिन राहों पर डगमगाए बिना, अदीबा ने तीन बार कोशिश की. पहली दो बार असफल रहने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. तीसरी बार में उन्होंने कमाल कर दिखाया. उनका कहना है, “कई बार लगा कि अब नहीं होगा, लेकिन परिवार के भरोसे और खुद की मेहनत ने मुझे हर बार आगे बढ़ाया.”

उन्होंने अबेदा इनामदार कॉलेज, पुणे से बी.ए. (उर्दू और गणित) किया और यहीं से UPSC की तैयारी शुरू की. उन्हें प्रेरणा अपने मामा से मिली, जो एक NGO में सचिव हैं. उन्होंने अदीबा को यह रास्ता चुनने की सलाह दी और हमेशा मार्गदर्शन किया. आज अदीबा की सफलता पर उनके पिता भावुक होकर कहते हैं, “हमारी बेटी ने साबित कर दिया कि हालात कैसे भी हों, अगर हौसला हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.”

अदीबा अहमद की कहानी केवल एक रैंक की नहीं, यह जिद, संघर्ष और उम्मीद की वह मिसाल है, जो हर उस लड़की को हिम्मत देती है जिसे कभी कहा गया था – ‘इसको तो कुछ नहीं आता.’

🔵 बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका 🟣 दसवीं पास के लिए निकली भर्ती 🟡 जल्दी करें आवेदन
Putin India Visit : इस्लामाबाद बेचैन, लेकिन पुतिन के भारत दौरे से खुश है पाकिस्तान का पड़ोसी अफगानिस्तान — क्यों?
Bihar Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज़, नीतीश सरकार ने दी ये राहत, पढ़ें काम की खबर
Shreyas Iyer Injury Update: क्या भारत-अफ्रीका वनडे सीरीज़ में होगी अय्यर की वापसी? जानें BCCI की पूरी रणनीति
रैगिंग की घटना के बाद अब एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी, दूसरे समुदाय से 12th का Student है आरोपी, शिकायत जांच बाद FIR की ओर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

कर्नाटक धर्मस्थल केस: आरोप लगाने वाले पर ही SIT की कार्रवाई, क्या है वजह?

23/08/2025
देश-दुनियारोजगार

Health Department Recruitment 2025: 200 से अधिक सहायक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

16/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित

12/05/2025
देश-दुनिया

East Central Railway : श्रावणी मेले में बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी…गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन…मिलेगा कंफर्म बर्थ…

24/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?