CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FSL Lab : अब हत्या और दुष्कर्म मामलों की जांच में नहीं होगी देरी, रायगढ़ में शुरू हुई बड़ी सुविधा

FSL Lab : अब हत्या और दुष्कर्म मामलों की जांच में नहीं होगी देरी, रायगढ़ में शुरू हुई बड़ी सुविधा

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share
FSL Lab
FSL Lab

सीजी भास्कर, 17 मई। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत (FSL Lab) शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस जांच व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।

अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए नमूनों को बिलासपुर भेजने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक जांच प्रणाली से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य (FSL Lab) कर रही है। आज के समय में अपराधों की जांच केवल पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं है।

वैज्ञानिक साक्ष्य और फॉरेंसिक जांच अपराधियों तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। रायगढ़ में इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से पुलिस को बड़ी सुविधा मिलेगी और अपराध अनुसंधान अधिक प्रभावी होगा।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के शुभारंभ को रायगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक संसाधनों से मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि –

रायगढ़ में एफएसएल लैब शुरू होने से अपराध जांच की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। अब स्थानीय स्तर पर ही वैज्ञानिक परीक्षण होने से पुलिस को समय पर जांच रिपोर्ट मिलेगी और पीडि़तों को जल्द न्याय मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि अब तक पुलिस को ब्लड सैंपल, विसरा, स्लाइड, मादक पदार्थ, केमिकल और अल्कोहल जांच के लिए बिलासपुर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला पर निर्भर रहना पड़ता (FSL Lab) था। इससे जांच प्रक्रिया में समय लगता था और कई मामलों के निराकरण में देरी होती थी।

लेकिन रायगढ़ में क्षेत्रीय एफएसएल शुरू होने के बाद अधिकांश परीक्षण स्थानीय स्तर पर ही संभव होंगे। इससे विवेचना की समय-सीमा घटेगी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Stray Cattle Shelter Chhattisgarh: हाईकोर्ट में सरकार का दावा, 46 शेल्टर होम में 4160 मवेशी, 36 गौधाम को मिली मंजूरी
Takhatpur News : तखतपुर में मनिहारी पुल के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस
जगदलपुर: पूर्व MLA की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरे हादसे में 2 घायल..
रायगढ़ में मालिक के 9 लाख लेकर वर्कर फरार:व्यवसायी ने पैसे लेने भेजा; रुपए लिए लेकिन लौटे नहीं, FIR दर्ज
तालाब किनारे विवाद : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

Surrender Story : माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक, अर्जुन की बदली जिंदगी

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : आत्मसमर्पण और पुनर्वास…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?