CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाउन-मुखौटा पहनने वाला चोर गिरोह : बिलासपुर में कटर से ज्वेलरी शॉप का शटर लॉक तोड़ा, बोरे में सोने-चांदी के गहने भरकर भागे..

गाउन-मुखौटा पहनने वाला चोर गिरोह : बिलासपुर में कटर से ज्वेलरी शॉप का शटर लॉक तोड़ा, बोरे में सोने-चांदी के गहने भरकर भागे..

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाउन और मुखौटा चोर गिरोह नजर आया है। चोरों ने रविवार की रात एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने पार कर दिए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार के रहने वाले संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि, दुकान का शटर टूटा हुआ है। कुछ ही देर में यह खबर व्यापारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

बोरे में गहने भर कर ले गए चोर

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी वीडियो की जांच की। जिसमें 5 चोर शटर तोड़कर अंदर घुसते दिखे, फिर दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों को बोरी में भरकर ले गए। हालांकि, चोरी की ज्वेलरी की मात्रा और कीमत का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम सर्च डॉग और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

पहचान छिपाने गाउन और चेहरे पर कार्टून वाला मुखौटा

खास बात यह है कि चोर गिरोह गाउन और कार्टून वाला मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में शटर तोड़ने के लिए लोहे का औजार भी है। माना जा रहा है कि चोर गिरोह अपनी पहचान छिपाने के लिए लेडीज गाउन और मुखौटा लगाए थे।

चोरी हुए गहनों का आकलन नहीं

दुकान संचालक संजय सोनी के अनुसार, चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी किए हैं। हालांकि यह चोरी कितने की हुई है, अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड के जांच करने के बाद ही चोरी हुए गहनों का पता चल सकेगा। इसलिए अभी चोरी के गहनों का सही आकलन नहीं लगाया जा सकता।

पुलिस बोली- आधा किलो चांदी और नकली गहने ले गए चोर

इस मामले में मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने दावा किया है कि, चोर गिरोह केवल आधा किलो चांदी के गहने ही ले गए हैं। दुकान संचालक सोने-चांदी के गहनों को अपने साथ घर ले जाता था। कुछ चांदी के गहने और शो के लिए रखे नकली गहनों को छोड़ कर जाता था। चोरों ने करीब एक लाख कीमती गहनों की चोरी की है।

ED Harassment Allegation : हाई कोर्ट ने ईडी को चेताया- पूछताछ कानून के मुताबिक, प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं
CBSE Pre-Board Exams Tips : स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू, विशेषज्ञ दे रहे हैं विषय को समझकर पढ़ने की सलाह
Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश
Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Tantrik Online Fraud Case : भूत-प्रेत का डर दिखाकर छात्रा से ठगी, तांत्रिक को 3 साल की जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?