CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ

प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

कांकेर (छत्तीसगढ़): कहते हैं प्यार में लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवती ने जिस हद तक कदम बढ़ाया, उसने सबको चौंका दिया। यहां एक प्रेमिका ने अपने ही परिचित के घर से एक लाख रुपये नकद और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिए—सिर्फ इसलिए ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड को महंगी बाइक दिला सके।

Contents
  • वारदात की पूरी कहानी
  • ऐसे आया पुलिस के हाथ सुराग
  • कैसे दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने बरामद किया सामान

वारदात की पूरी कहानी

मामला कांकेर जिले के हल्बा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपानी का है। 9 अगस्त को पीड़ित कन्हैया पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 8 अगस्त की रात, जब वह बाजार से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था और दो पेटियां खुली हुई थीं। पेटियों से 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे आया पुलिस के हाथ सुराग

जांच के दौरान गांव में पूछताछ हुई तो पता चला कि घटना वाले दिन करूणा पटेल (22) और ताम्रध्वज विश्वकर्मा (24) संदिग्ध हालत में देखे गए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में करूणा पटेल ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसका प्रेमी बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन पैसे नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने चोरी का प्लान बनाया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

8 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे दोनों आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे। प्रेमी ताम्रध्वज बाहर निगरानी करता रहा, जबकि करूणा घर के अंदर घुस गई और नकद व जेवरात चोरी कर लिए।

करूणा ने चोरी किए 95 हजार रुपये अपने प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए दे दिए, जबकि गहने अपने घर में रख लिए।

पुलिस ने बरामद किया सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 95 हजार रुपये नकद और चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG Breaking : धमतरी के नगरी में राशन लेकर जा रहा ट्रैक्टर बाढ़ में बहा, देखते ही देखते ले ली “जल समाधि” सवार दो तीन लोगों ने कूद तैरते हुए बचाई जान, देखिए विडियो
CG Hospital Negligence Case  : 1 यूनिट खून के लिए तड़पकर 20 साल की युवती ने तोड़ा दम, बिलखती मां की गुहार नहीं आई काम
Olympic Gold Reward Chhattisgarh: गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा पूरा इनाम
रिटायर्ड ASI शशीकांत दुबे का निधन, आज अंतिम संस्कार
Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025 : विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी…जानिए क्या है मामला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?