CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guru Purnima: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारी तेज, सीएम योगी भी विशेष पूजा अर्चना में होंगे शामिल

Guru Purnima: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारी तेज, सीएम योगी भी विशेष पूजा अर्चना में होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Gorakhpur Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व को मनाने की अभी से जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिर परिसर में ये पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा. इसकी शुरुआत सप्त दिवसीय श्रीराम कथा से होने जा रही है. इस रामकथा का आयोजन शुक्रवार 4 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक चलेगा. गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने इसकी जानकारी दी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां आएंगे और पूजा पाठ का करेंगे. 

प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में 10 जुलाई, 2025 को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा. इस दिन प्रातः काल 5.00 बजे से 6.00 बजे तक महायोगी गुरु गोरखनाथ जी को रोट अर्पण तथा पूजन के बाद मंदिर परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों, समाधि स्थलों की विशेष पूजा होगी, जिसके उपरान्त आरती की जाएगी.

सीएम योगी भी आयोजन में होंगे शामिल

गुरु पूर्णिमा महोत्सव गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक मनाया जाएगा. जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भजन 11.30 से प्रारंभ हो जाएगा. गुरुपूर्णिमा पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज भी शामिल होंगे. इस दौरान वो मंदिर परिसर में शिष्यों और श्रद्धालुओं को आशीष से अभिसिंचित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से भंडारा का आयोजन होगा. 

योगी कमलनाथ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर दिनांक 4 जुलाई दिन शुक्रवार से गोरखनाथ मन्दिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा. प्रयागराज से पधारे कथाव्यास आचार्य श्री शांतनु जी महाराज श्रद्धालुओं को 4 जुलाई से अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक कथा का अमृतपान कराएंगे. श्रीराम कथा की पूर्णाहुति गुरु पूर्णिमा के दिन 10 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे होगी. श्रीराम कथा इस दिन प्रातः 9 बजे से 11:30 बजे तक ही होगी. इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान हैं. जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं. 

प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत की टीम को भाया छत्तीसगढ़, इस जिले में होगी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग, CM साय ने दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: बलरामपुर में इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हुई, हाथ-पैर के दर्द से थी पीड़ित..
फरवरी में ही चलने लगी लू! तीन राज्यों में अलर्ट, यहां बर्फबारी देगी गर्मी से राहत
Constable Assaulted On Duty : ड्यूटी निभाने पहुंचे प्रधान आरक्षक पर हमला, भिलाई में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
दूल्हा तैयार, बारात निकल ही रही थी कि बच्चे को लेकर थाना पहुंची दिल्ली वाली Girlfriend, शादी टलने से दुल्हन की बिगड़ी तबियत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?