CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heroin Supply New Year : न्यू ईयर से पहले चिट्टा तस्कर दबोचा, 3.60 लाख की हेरोइन जब्त

Heroin Supply New Year : न्यू ईयर से पहले चिट्टा तस्कर दबोचा, 3.60 लाख की हेरोइन जब्त

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजधानी में नशे (Heroin Supply New Year) के कारोबार को बड़ा झटका देते हुए रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अहम कार्रवाई की है। न्यू ईयर ईव पर होने वाली पार्टियों में चिट्टा सप्लाई करने की तैयारी में लगे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर-04 स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई और मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष रोचलानी, निवासी कमल विहार टिकरापारा, रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस (Heroin Supply New Year) को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि यह नशा पंजाब से लाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी न्यू ईयर के दौरान आउटर इलाकों के फार्म हाउस, क्लब और निजी पार्टियों में चिट्टा सप्लाई करने की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा, जिससे संभावित नशा नेटवर्क पर समय रहते अंकुश लग गया।

आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1043/25 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष रोचलानी पूर्व में लूट के एक प्रकरण में जेल जा चुका है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की भी पुष्टि होती है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नशे के कारोबार में उसके और कौन-कौन से संपर्क हैं तथा सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि न्यू ईयर और अन्य आयोजनों की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

टीचर ने पड़ोसी की कार-बाइक को लगाई आग: आपसी रंजिश में खौफनाक वारदात
Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा
भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान
Raigarh Van Vibhag : एसी कमरे में बैठे रहे अफसर, उधर 22 लाख के पौधे जलकर खाक
Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?