CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » होली और जुमा एक साथ, मेरठ में कितने बजे अदा की जाएगी नमाज? पुलिस ने किए सख्त इंतजाम

होली और जुमा एक साथ, मेरठ में कितने बजे अदा की जाएगी नमाज? पुलिस ने किए सख्त इंतजाम

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

12 मार्च 2025 :

होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए मेरठ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोपहर ढाई बजे के बाद ही मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम बहुल इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जाएगी। होलिका दहन और होली के पर्व पर पीएसी और आरएएफ को भी शहर में तैनात किया गया है।

होली के त्योहार पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। दोपहर ढाई बजे के बाद ही मस्जिदों में इस जुमे की नमाज अदा की जाएगी। उससे पहले लोग अपने घरों में नमाज अदा कर सकते हैं। मुस्लिम बहुल एरिया में सड़कों के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन थाना और चौकियों से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि वहां बैठकर भी पूरे रूट की निगरानी की जा सके। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले एरिया में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जाएगी।

होलिका दहन और होली के पर्व पर पीएसी और आरएएफ को भी शहर में लगा दिया है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि होलिका दहन एवं होली पर थाने व चौकियों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में मूवमेंट करती रहेगी। क्लस्टर मोबाइल में थाना और चौकियों की फोर्स को हेलमेट एवं बाडी प्रोटेक्टर से लैस रखा जाएगा।

आरएएफ और पीएसी को भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इसके लिए शहर और देहात को 14 जोन और 32 सेक्टर में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीएम और सीओ को दी गई है, जबकि सेक्टर पर थाना प्रभारी और प्रशासनिक अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है

नमाज का बदला समय
मुस्लिम धर्म गुरुओं से बातचीत में सहमति हो गई कि दो बजे के बाद ही मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग उससे पहले घर पर नमाज अदा कर सकते हैं। कप्तान ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि किसी गैर परंपरागत स्थान पर कोई होलिका न रखी जाए, इसके लिए थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।

इंटरनेट मीडिया पर भी रहेगी नजर

साइबर और सर्विलांस की टीम को इंटरनेट मीडिया पर निगरानी के लिए लगाया गया है। माहौल बिगाड़ने वाले वीडियो अपलोड कर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है, जो होलिका दहन से लेकर होली तक इंटरनेट मीडिया पर नजर रखेगी।

Big Breaking News 🟠 “भारत देश में Pre-wedding शूट Bann…❗शादी से पहले फोटो-विडियो शूट नहीं होगा” 🟢 कई रिश्ते पहले ही टूट रहे, वैवाहिक संबंध में आ रही दरारें 🔵 हैदराबाद बैठक में इस समाज ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
भाजपा का 6 को स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती तक कल से सेवा पखवाड़ा, बैठक में बनी रूपरेखा
पहली बार समाधि अवस्था में मिला संत का कंकाल, एक हजार साल पुराना है अवशेष, DNA जांच से खुला राज
VIRAL VIDEO: अपने पुराने ब्रश और बच्चों के साथ फिर छा गए अमरजीत जयकर, वायरल हो रहा ये नया गाना
वैशाली नगर के लोकांगन में देर रात तक काव्य प्रेमी हंसी ठहाकों की महफ़िल में हुए सराबोर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की ओपनिंग से क्लोजिंग तक देश के उम्दा कवियों ने बांधे रखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?