CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horrific accident while overtaking : बाइक का फुटरेस्ट युवक के सिर में घुसा, इलाज के दौरान मौत

Horrific accident while overtaking : बाइक का फुटरेस्ट युवक के सिर में घुसा, इलाज के दौरान मौत

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून।बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई। बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दूसरी बाइक का फुटरेस्ट युवक के सिर में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन से फुटरेस्ट निकालकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (Horrific accident while overtaking)

Contents
  • ओवरटेक के दौरान हुई आमने-सामने की टक्कर : Horrific accident while overtaking
  • दंपती को मामूली चोट, युवक ने तोड़ा दम 
  • तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह : Horrific accident while overtaking

ओवरटेक के दौरान हुई आमने-सामने की टक्कर : Horrific accident while overtaking

जानकारी के मुताबिक, पाररास वार्ड क्रमांक-1 निवासी 35 वर्षीय वामेन साहू शनिवार सुबह काम से लौटकर घर जा रहे थे। गणेश मंदिर के पास उन्होंने एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वामेन साहू उछलकर दूसरी बाइक के फुटरेस्ट पर जा गिरे और लोहे का हिस्सा उनके सिर में धंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कटर मशीन की मदद से फुटरेस्ट काटकर बाहर निकाला गया।

दंपती को मामूली चोट, युवक ने तोड़ा दम 

घटना के समय दूसरी बाइक पर घुमका निवासी पुनाराम यादव और उनकी पत्नी भगवंतीन सवार थे, जो अपने रिश्तेदार के घर बालोद आ रहे थे। हादसे में दंपती सड़क किनारे नाली में जा गिरे और उन्हें मामूली चोटें आईं।

वहीं गंभीर रूप से घायल वामेन साहू को पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वामेन नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हेल्पर के रूप में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह : Horrific accident while overtaking

पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करना सामने आया है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क का हिस्सा संकरा बताया जा रहा है। बस के पीछे होने के कारण सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे यह भीषण टक्कर हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद
Yoga Day resonates in 33 jails of Chhattisgarh : हजारों बंदियों ने किया योगाभ्यास
Chhattisgarh Politics : सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, बोला – कानून सही, दिक्कत उसके गलत इस्तेमाल में
Congress Protest : सुहेला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ हुंकार, नव कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह
Jagdalpur Road Accident : जगदलपुर में दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत, दोनों मामलों में चालक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Higher Education
Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

Vधमतरी जिले के नगरी स्थित शासकीय सुखराम नागे…

Leopard Attack
Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा

नगरी क्षेत्र के कर्राघाटी में तेंदुए के हमले…

Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस…

Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार

भिलाई में गिरवी रखे सोने के जेवर (Jewellery…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा

दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?