CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी का सूट पहन फांसी के फंदे पर झूल गया पति, जान देने से पहले पत्नी को फोन लगा कर बताया “आत्महत्या करने जा रहा हूं ” विडियो भी बनाया

शादी का सूट पहन फांसी के फंदे पर झूल गया पति, जान देने से पहले पत्नी को फोन लगा कर बताया “आत्महत्या करने जा रहा हूं ” विडियो भी बनाया

By Newsdesk Admin
27/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। मध्यप्रदेश के इंदौर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी के एक कर्मचारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि घटना से पहले अनुराग नामक कर्मचारी ने अपनी शादी का सूट पहना, वीडियो बनाया और उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

अनुराग के मृत देह को सबसे पहले मृतक के भाई ने देखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग की शादी 4 साल पहले हुई थी । पिछले साल से पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। इस बात से वह काफी तनाव में था।

पत्नी की शिकायत पर उज्जैन महिला थाने में अनुराग को तलब किया गया था। थाने से लौटने के बाद से ही वह काफी परेशान था जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया और उसे आत्महत्या करने की बात कही। इसकी जानकारी पत्नी ने उसके परिवार वालों को दी। परिवार वाले जब तक अनुराग के पास पहुंचे तो वह फंदे से लटक चुका था।

उज्जैन महिला थाना के मुताबिक पत्नी ने अनुराग के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। उसी के आधार पर बयान दर्ज करने के लिए अनुराग को बुलाया गया था। उज्जैन महिला थाना प्रभारी के अनुसार अनुराग और उसके घर वालों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप था।

अनुराग की पत्नी तामश्री ने आरोप लगाया था कि वह पढ़ी लिखी है और जॉब करना चाहती है, पर ससुराल वाले उसे ऐसा करने नहीं देना चाहते थे। इस वजह से वह ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। अनुराग के बड़े भाई अजय ने आरोप लगाया की पत्नी के भाई ने अनुराग को धमकी दी थी। भाई का आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने बताया आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होते थे। पत्नी तामश्री एक काॅलेज में प्रोफेसर है। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो साल पहले पत्नी अपने मायके रहने चली गई थी। पत्नी को फिर वापस लाने के लिए उसने एक कानूनी नोटिस ससुराल भेजा था। इसके बात पत्नी ने अनुराग की शिकायत उज्जैन के महिला थाने में कर दी थी। पत्नी के इस कदम से अनुराग दु:खी हो गया था और उसने आत्महत्या कर ली।

Mumbai Water Crisis: सावधान! नवी मुंबई के इन इलाकों में 14 और 15 मई को नहीं होगी वाटर सप्लाई,
घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत
मां तूने ये क्या किया… बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने चार बच्चों के साथ खा लिया जहर, तीन की मौत
Bhilai Sword Attack भिलाई में ‘तलवार वाला गुंडा’: सड़क पर दहशत फैलाने पहुंचा 25 किलोमीटर दूर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
Heroin Supply New Year : न्यू ईयर से पहले चिट्टा तस्कर दबोचा, 3.60 लाख की हेरोइन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?