CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति, प्रेमी और उसका ड्राइवर… 20 साल में 3 बार इश्क! दो को छोड़ा, तीसरे को मरवाया; सोनम से कम नहीं है बिहार की गुड़िया

पति, प्रेमी और उसका ड्राइवर… 20 साल में 3 बार इश्क! दो को छोड़ा, तीसरे को मरवाया; सोनम से कम नहीं है बिहार की गुड़िया

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

बिहार के पटना में करीब 20 सालों में एक महिला तीन अलग-अलग लोगों के साथ संबंध में रही. पहले उसकी शादी हुई और तीन बच्चे हुए. इसके बाद बिना तलाक लिए उसने पति को छोड़ दिया. वो एक दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध में चली गई. फिर उसे पहले प्रेमी के ड्राइवर से प्यार हुआ और उसके साथ भी उसके अवैध संबंध रहे. इसी बीच एक की उसने हत्या करवा दी.

प्रेम प्रसंग में हत्या की कहानियां पूरे देश में इस समय चर्चा में है. राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अभी पूरी तरह नहीं सुलझा है. हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच बिहार के पटना से भी एक महिला द्वारा प्रेमी की हत्या की कहानी सामने आई है. दिलचस्प ये है कि दूसरे प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने पहले प्रेमी का सहारा लिया.

आरोपी महिला शादीशुदा है. उसके तीन बच्चे भी हैं. हालांकि, बिना तलाक के ही वो करीब 12 वर्षों से पति से अलग रह रही थी और दो युवकों से अवैध संबंध में थी. पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ के आधार पर हत्या की आरोपी महिला, उसके पहले प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

पति से तीन बच्चे फिर दूसरे से 14 साल प्यार, तीसरे से 5 साल तक…

कहानी पूरी तरह फिल्मी है. बिहार की राजधानी पटना में गुड़िया नाम की महिला की शादी होती है. उसके तीन बच्चे होते हैं. फिर पति से वो अलग हो जाती है. वो किसी दूसरे युवक के प्रेम में पड़ती है. उसके साथ अवैध संबंध बनाती है. उसी दौरान उसकी नजर प्रेमी के ड्राइवर पर पड़ती है. आते-जाते ड्राइवर से उसकी बातचीत शुरू हो जाती है. देखते ही देखते वो ड्राइवर के प्यार में पड़ जाती है. करीब 8 साल मालिक के साथ अवैध संबंध में रहने के बाद वो ड्राइवर के साथ भी प्रेम की शुरुआत हो जाती है. यानी ये उसका तीसरा प्यार होता है.

दूसरे प्रेमी से अलग होने की जिद

करीब 5 वर्षों तक वो ड्राइवर के साथ प्रेम में रहती है. दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बनते हैं. इसी दौरान ड्राइवर के उसके अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड कर लेता है. महिला को भनक तक नहीं होती कि इन वीडियोज का इस्तेमाल वो आगे चलकर किस हद तक कर सकता है. हालांकि, 5 वर्ष प्रेम में रहने के बाद वो ड्राइवर से अलग होने का सोच लेती है. वो उससे कटी-कटी रहने लगती है.

ड्राइवर के बुलाने पर वो उसे नजरअंदाज करने लगती है. इससे ड्राइवर को गुस्सा आता है और वो उसे उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी देता है. वो महिला को ब्लैकमेल करने लगता है. परेशान महिला सारी बातें अपने पहले प्रेमी यानी ड्राइवर के मालिक को बताती है. उसके साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को निपटाने की प्लानिंग करती है और फिर उसे बाजार में बुलाकर, उसकी हत्या कर देती है.

कौन हैं तीनों आरोपी?

इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की आरोपी महिला का नाम गुड़िया है. उसके पहले प्रेमी का नाम विजय है और मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम अश्वीनी कुमार है. तीसरा आरोपी विजय का दोस्त है.

कब, कहां और कैसे रची साजिश?

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में मई महीने में एक टैंकर चालक की हत्या कर दी गई थी. हत्या को पटना से सटे परसा बाजार में अंजाम दिया गया था. हत्या के बाद शव को परसा बाजार के तहत आने वाले एतवारपुर इलाके के खेत से बरामद किया गया था. मृतक की पहचान टैंकर चालक सूरज कुमार (30) के रूप में हुई थी. सूरज कुमार की हत्या गर्दन दबाने के बाद उसे नुकिले हथियार से गोदकर की गई थी. हत्या के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी.

पुलिस को जांच की शुरुआत में में प्रेम प्रसंग की बात पता चली. पुलिस को पता चला कि मृतक सूरज का गुड़िया नाम की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुड़िया बेऊर की साइचक में रहती है. पुलिस जांच के दौरान जब हत्या में गुड़िया की संलिप्तता की बात पता चली तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया. उसने बताया कि मृतक सूरज के साथ 5 साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी. सूरज ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो ले रखे थे. इनके जरिये वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इससे परेशान होकर उसने 14 साल पुराने अपने एक प्रेमी विजय कुमार के साथ मिलकर सूरज को मारने की साजिश रची.

कैसे की हत्या?

इसके बाद एतवारपुर के रहने वाले विजय और उसके दोस्त अश्वीनी कुमार ने सूरज को मिलने बुलाया. दोनों उसे बाइक पर परसा बाजार ले गए. वहां दोनों ने सूरज को शराब पिलाई. इसके बाद गला दबाया और नुकिले हथियार से उसको मार डाला. पुलिस ने आरोपियों के पास हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Pakistan Army Operation Balochistan : पाकिस्तान में बड़ा सैन्य ऑपरेशन: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 15 आतंकियों को मार गिराया
Bangladesh Crisis News : बांग्लादेश संकट का असर भारत तक, ‘चिकन नेक’ पर बढ़ाई गई सख्त निगरानी; बीएसएफ ने खड़ी की 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार
इंदौर तपने लगा:पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा; रात का तापमान भी बढ़ा, इस बार तेज गर्मी पड़ेगी
Trump Tariff Controversy : ट्रंप की टैरिफ धमकी से बढ़ा तनाव, अमेरिका-यूरोप टकराव में किन देशों को होगा फायदा?
कोरबा से कवर्धा जा रही बस पलटी, 20-25 यात्री घायल; तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बना हादसे का कारण..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?