CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली के ओखला में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने दिया नोटिस

दिल्ली के ओखला में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने दिया नोटिस

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

दिल्ली , 23 मई 2025 :

UP Irrigation Department Land News: दिल्ली के ओखला में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए अधिकारियों की ओर से कई घरों को ध्वस्त करने का नोटिस दिया है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रभावित घरों के सामने नोटिस चिपका दिए गए हैं, जिसमें सभी को अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. ये कदम 8 मई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद उठाया गया है. इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण को कानून के अनुसार ओखला गांव में अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को ध्वस्त करने को कहा गया है.

ये नोटिस 22 मई को जारी किया गया है, जिसमें ये कहा गया है कि ‘सभी को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से संबंधित जमीन पर ओखला, खिजरबाबा कॉलोनी में अतिक्रमण किया गया है. इस जमीन पर बने घर और दुकानें अवैध हैं और इन्हें अगले 15 दिनों में हटा दिया जाना चाहिए.’ माना जा रहा है कि नोटिस में दिए गए समय के बाद भी अगर ये अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में इन इलाकों में भी बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

अवैध अतिक्रमण को लेकर दिया नोटिस

ओखला के जामिया नगर और आस-पास के कई कॉलोनियों में इन दिनों अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इन इलाकों में लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके कई मंजिला घरों को निर्माण कर दिया है. इनमें कई अवैध कब्जे ऐसे हैं, जो उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बने हुए हैं, जिसके बाद अब इन अवैध कब्जों को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी. नोटिस में लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है और अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन की ओर से ये नोटिस उन घरों पर चस्पा कर दिए गए हैं, जो अवैध तरीके से बनाए गए हैं. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इन अवैध ढांचों को लोग या तो खुद ही गिरा दें नहीं तो प्रशासन की ओर से यहां बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. बीते दिनों इस इलाके के तैमूर नगर में भी बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था.

रुपयों को लेकर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की याचिका खारिज…
आधी रोटी मंज़ूर, पर झुकना नहीं — मौलाना मदनी ने मोदी और भागवत की तारीफ से क्यों चौंकाया सबको?”
मेरठ में एक और कांड… बेडरूम में बीवी के आशिक को देख बौखलाया पति, शरीर के एक-एक अंग का कर दिया ऐसा हाल
बाईक से दो लोग आए और डिवाइडर पर फेंक गए युवती की लाश, कहा – बोरी में आम के छिलके हैं, देखिए विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

Pendra-Bilaspur Road
Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24…

Paver Block Case
Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन

नगर निगम के वार्डों में घटिया और मापदंड…

Arpa River
Arpa River : जमीन का खाता सुधरवाने निकला किसान अरपा नदी में बहा, दो दिन बाद मिला शव

अक्टूबर बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अरपा…

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?